{"_id":"6a3ed6ffa1cea765920d47da","slug":"second-accused-who-attacked-the-constables-remains-at-large-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-177312-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सिपाहियों पर हमला करने वाला दूसरा आरोपी पकड़ से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सिपाहियों पर हमला करने वाला दूसरा आरोपी पकड़ से बाहर
विज्ञापन
खुटार में बंद पड़ा ऋषिपाल का ढाबा। संवाद
खुटार। सिपाही विकास यादव और आकाश तोमर को घायल करने के आरोपी ऋषिपाल का दूसरे दिन भी पता नहीं चल सका। पुलिस ने कई जगह दबिश दी है।
सिपाही विकास और आकाश 24 जून की रात गश्त पर थे। पूरनपुर के मोहल्ला लाइनपार गौंटिया निवासी ऋषिपाल का खुटार में बंडा रोड पर ढाबा है। रात में ऋषिपाल अपने भांजे खुटार के पुवायां रोड निवासी अनुपम सक्सेना के साथ शराब के नशे में मुख्य चौराहे पर विवाद कर रहा था। सिपाहियों के मना करने पर बाद में आरोपियों ने उन पर हमला कर घायल कर दिया। सिपाहियों ने भागते समय अनुपम को पकड़ लिया।
सिपाही विकास यादव की ओर से जानलेवा हमले, सरकारी कार्य में बाधा आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। ऋषिपाल का ढाबा शुक्रवार को दूसरे दिन भी बंद रहा। गंभीर घायल सिपाही विकास यादव की तबीयत में सुधार है और वह अपने आवास पर हैं।
चर्चा है कि ऋषिपाल नेपाल में भी काम कर चुका है। इस कारण उसके नेपाल भागने की चर्चा है। अनुपम के परिजनों से बात की गई, लेकिन उन्होंने कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
-- -
पुलिस टीमें लगी हुई हैं। ऋषिपाल की तलाश की जा रही है। रात भी तलाश की गई थी। जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
-प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां
-- -- -- -- -- --
संदिग्ध हालात में टोकने पर प्रभारी निरीक्षक से उलझे युवक, एक गिरफ्तार
शाहजहांपुर। बरेली मोड़ चौराहे पर बृहस्पतिवार को मध्यरात्रि के बाद करीब दो बजे संदिग्ध हालात में खड़े युवकों को टोकने पर वे चौक कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राय से उलझ गए। युवकों ने पुलिस के लिए अनाप-शनाप बकना शुरू कर दिया। पुलिस के सख्ती दिखाने पर युवक बाइक से शहर की ओर भागने लगे। पुलिस ने मोहल्ला रंगमहला निवासी अमन अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया। उसका मेडिकल कराने पर उसमें अल्कोहल की पुष्टि होने के बाद आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। संवाद