{"_id":"6afcb59a747398fb940b9dd1","slug":"search-for-land-for-a-roadways-bus-stand-in-banda-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-190241-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बंडा में रोडवेज बस अड्डे के लिए जमीन की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बंडा में रोडवेज बस अड्डे के लिए जमीन की तलाश
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बंडा क्षेत्र में रोडवेज बस अड्डा बनने की उम्मीद अब तक पूरी नहीं हो सकी है। बस अड्डे के निर्माण के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। पूर्व में एक जमीन को चिह्नित किया गया था, लेकिन उस पर मकान बना होने के कारण मामला अटक गया है।
बंडा में वर्तमान समय में रोडवेज का बस अड्डा नहीं है। इस कारण यात्रियों को सड़क पर खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। यहां पर बस अड्डा बनाने के लिए लंबे समय से प्रयास चल रहे हैं। बस अड्डा बनाने के लिए एक जनप्रतिनिधि की ओर से बताई जमीन को देखने के लिए टीम मौके पर गई थी।
जांच में सामने आया कि संबंधित जमीन रोडवेज के नाम पर दर्ज है, लेकिन उस पर मुकदमा चल रहा है। वहां मकान बना होने के कारण बस अड्डे के निर्माण की संभावनाओं पर आगे काम नहीं हो सका। अब दूसरी उपयुक्त जमीन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि जनप्रतिनिधि की बताई जमीन पर मकान बना है। उसे लेकर वाद भी चल रहा है। अन्य जगह भी जमीन की तलाश की जा रही है।