फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   SDM was the surprise inspections of CHC

एसडीएम ने सीएचसी का किया औचक निरीक्षण

Fri, 08 Apr 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Fri, 08 Apr 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर एसडीएम वंदना त्रिवेदी ने सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गंदगी से लेकर तमाम तरह की खामियां पाए जाने पर न केवल उन्होंने चिकित्साधीक्षक को जमकर फटकार लगाई बल्कि उनके अलावा फार्मासिस्ट तथा नर्स के खिलाफ कठोर विभागीय कार्रवाई करने की संस्तुति सहित रिपोर्ट डीएम व सीएमओ को भेजी है। साथ ही एसडीएम ने सीएचसी की नियमित चेकिंग के लिए लेखपालों की ड्यूटी भी लगाने के निर्देश दिये। निरीक्षण में उन्हे वार्ड, ओटी से लेकर शौचालय तथा परिसर में गंदगी का साम्राज्य मिला। संतोषजनक जवाब न देने पर संविदा नर्स रंजना को लताड़ा। वार्डो में पंखे नहीं चल रहे थे तथा मरीजों को खाना भी नही मिला था तथा किसी भी बेड पर चादर बिछी नहीं मिली। सबसे ज्यादा खामी दवा वितरण में मिली, जहां एंटी रैबीज तथा अन्य दवाइयो के वितरण मे घोर अनियमितताएं पाये जाने पर उन्होंने दोनों के वितरण रजिस्टर जब्त कर लिए। यही नहीं स्टाफ  के कुल 46 लोगों में से 13 अनुपस्थित मिले जबकि नर्स गीता देवी के उपस्थित न होने के बाद उसके फर्जी हस्ताक्षर बने हुए पाए गए। इस संबंध में एसडीएम ने बताया कि चिकित्साधीक्षक ज्ञानेंद्र, फार्मासिस्ट श्रीराम तथा नर्स रंजना के खिलाफ  कठोर विभागीय कार्रवाई किये जाने की संस्तुति सहित पत्र दोनों अधिकारियों को भेजे गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed