फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   SDM strictly encompass BJP postponed

एसडीएम की सख्ती से भाजपा का धरना स्थगित

Fri, 26 Feb 2016 08:46 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 26 Feb 2016 08:46 PM IST
विज्ञापन
SDM strictly encompass BJP postponed

किसानों को फसलों के नुकसान का मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मनोज कश्यप के नेतृत्व में तहसील परिसर में शुक्रवार धरना प्रदर्शन और एक दिवसीय भूख हड़ताल होने थी। मगर एसडीएम वंदना त्रिवेदी की सख्ती के चलते भाजपाइयों को अपना कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। इसे लेकर एसडीएम तथा भाजपा नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्यक्रम स्थगित कर दिया।

विज्ञापन

भाजपा नेता मनोज कश्यप का आरोप था कि प्रशासन द्वारा पहले किसानों को वितरित की गई मुआवजा राशि में धांधली की गई थी। इससे काफी किसान मुआवजा पाने से वंचित रह गए। साथ ही मौजूदा समय प्रशासन के पास किसानों को वितरण करने के लिए तीन करोड़ की धनराशि मौजूद है, लेकिन उसे मुआवजा वितरित नहीं किया जा रहा है। इन्हीं मामलों को लेकर मनोज ने शुक्रवार को एक दिवसीय भूख हड़ताल तथा कार्यकर्ताओं के साथ धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया था।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ता तहसील पहुंचे। कुछ ही देर बाद एसडीएम भी आ पहुंचीं और उन्होंने कार्यकर्ताओं से माइक दरी समेटने के आदेश देने के साथ ही बड़ी तादाद में पुलिस फोर्स बुलवा लिया। इसके बाद मनोज कश्यप, कृष्ण कुमार मंगलम, गौरव राघव समेत कई अन्य पार्टी कार्यकर्ता वहां पहुंच गये और एसडीएम से बहस शुरू हो गई। मनोज का कहना था कि उन्होंने इसकी सूचना प्रशासन को दी, लेकिन एसडीएम ने कहा कि उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई। साथ ही एसडीएम ने कहा कि धारा 144 लागू है और किसी भी कीमत पर आंदोलन करने की छूट नहीं दी जाएगी। काफी देर तक हुई नोकझोंक के बाद कार्यकर्ता आंदोलन स्थगित करके चले गए। इसके कुछ देर बाद ज्ञापन के जरिए समान रूप से किसानों को मुआवजा का वितरण कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed