{"_id":"5910b0464f1c1b6002851550","slug":"sdm-s-raid-on-two-petrol-pumps-stirred","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम का दो पेट्रोल पंपों पर छापा, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम का दो पेट्रोल पंपों पर छापा, हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो कलान।
Updated Mon, 08 May 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
छापेमारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी भी पेट्रोल पंप पर नहीं मिली कोई खामी
कार्रवाई से पेट्रोल पंपों पर मची रही अफरातफरी
एसडीएम ने टीम के साथ सोमवार को तहसील क्षेत्र के गांव नौगवां मुबारकपुर में इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप और बानगांव स्थित भारत पेट्रोलियम के पंप पर छापा मारा। इस दौरान दोनों पेट्रोल पंपों पर हड़कंप मच गया, लेकिन पेट्रोल वितरण में यहां किसी प्रकार की कोई अनियमितताएं नहीं मिलीं।
बता दें कि सोमवार को अमर उजाला के अंक में कलान क्षेत्र के पेट्रोल पंपों की जांच की मांग प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए एसडीएम रामशंकर ने नौगवां मुबारकपुर में इंडियन आयल के पेट्रोल पंप पर छापामार कार्रवाई की। इस मौके पर अधिकारियों ने पेट्रोल पंप के उपकरणों को भी खुलवाकर जांच की, लेकिन यहां कोई अनियमितता नहीं मिली। इसके बाद एसडीएम ने बानगांव में भारत पेट्रोलियम के विशन स्वरूप पेट्रोल पंप पर छापामार कार्रवाई की। यहां भी अधिकारियों ने पेट्रोल पंप वितरण से संबंधित सभी उपकरणों की जांच की, लेकिन यहां किसी प्रकार की कोई अनियमितताएं नहीं मिली। इस छापा मार कार्रवाई में एसडीएम के अलावा नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव, वॉट माप निरीक्षक एके सक्सेना, एसओ मनोज कुमार मय पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।