फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   SDM orders Hawa Hawai, more soil poured to bridge Bhainsi river

Shahjahanpur News: एसडीएम के आदेश हवा हवाई...भैंसी नदी पाटने के लिए और मिट्टी डलवाई

Thu, 15 Jun 2023 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 15 Jun 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
SDM orders Hawa Hawai, more soil poured to bridge Bhainsi river
घटने के स्थान पर भैंसी नदी में बढ़ गया मलबा और मिट्टी। संवाद
पुवायां। पलिया-लखनऊ हाईवे का निर्माण करा रही कंपनी ने भैंसी नदी को डंपिंग ग्राउंड बना लिया है। कर्मचारी नदी के फाट में लगातार मलबा और मिट्टी डाल रहे हैं। इससे नदी का अस्तित्व खत्म होने का खतरा पैदा हो गया है। 13 जून को एसडीएम ने कहा था कि निर्माण कंपनी के अधिकारियों से वार्ता हो गई है। मिट्टी और मलबा रात तक हट जाएगा, लेकिन मलबा हटने के स्थान पर और बढ़ गया है।
विज्ञापन

लखनऊ-पलिया हाईवे का शाहजहांपुर से खुटार के बीच चौड़ीकरण हो रहा है। हाईवे किनारे खड़े पेड़ काटे जाने के साथ ही रोड चौड़ी करने के लिए किनारों को समतल किया जा रहा है। किनारों से झाड़ियों के साथ निकाली गई मिट्टी, काटे गए पेड़ों की जडें और उखाड़े गए रोड का मलबा डालकर भैंसी नदी को काफी दूर तक पाट दिया गया है। 13 जून को निर्माण करा रही कंपनी एसआरएससी इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड मथुरा के कोऑर्डीनेटर सुरेश शर्मा ने माना था कि नदी में कर्मचारियों ने मलबा डालकर गलती की है। मलबा मंगलवार रात तक हटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम हिमांशु उपाध्याय ने भी निर्माण कंपनी के अधिकारियों और साइट इंजीनियर से बात कर नदी से मलबा तत्काल हटवाने को कहा था। एसडीएम को भी यही आश्वासन दिया गया कि मलबा रात तक हटा दिया जाएगा, लेकिन बुधवार सुबह नदी में कई डंपर मलबा और मिट्टी और लाकर डाल दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
कार्रवाई हो नहीं तो होगा आंदोलन
भाकियू ने भैंसी नदी को पाटने की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि दो दिन में मलबा नहीं हटाया गया तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यकर्ता रामचंद्र, विमलेश, अलीहसन आदि ने कहा कि निर्माण कंपनी के लोग मनमानी पर उतारू हैं। नदी को किसी भी हालत में पाटा नहीं जा सकता है, लेकिन भैंसी नदी में डंपरों से मिट्टी और मलबा डाला जा रहा है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं।

-----------
मलबा हटाने के लिए 13 जून को ही वार्ता हो गई थी। अगर 15 जून तक मलबा नहीं हटाया जाता है तो निर्माण एजेंसी के जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नदी में मिट्टी, मलबा किसी भी हालत में नहीं डाला जा सकता है। - हिमांशु उपाध्याय, एसडीएम पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed