{"_id":"68643a367df56eb695047920","slug":"sdm-motivated-children-to-go-to-school-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-147115-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: एसडीएम ने बच्चों को स्कूल जाने के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: एसडीएम ने बच्चों को स्कूल जाने के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन
पुवायां के गांव अगौना बुजुर्ग में बच्चों को स्कूल जाने को प्रेरित करती एसडीएम और शिक्षक। संवाद
पुवायां। एसडीएम चित्रा निर्वाल ने सोमवार को गांव अगौना बुजुर्ग में घर-घर जाकर बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया और स्कूल पहुंचे बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया।
अगौना बुजुर्ग के कंपोजिट स्कूल में कक्षा एक से पांच तक 87 और कक्षा छह से आठ तक 127 बच्चे पंजीकृत हैं। छ़ुट्टियों के बाद पहले दिन स्कूल खुलने पर पहुंचे बच्चों का एसडीएम ने शिक्षकों के साथ तिलक लगाकर स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने प्रधान और शिक्षकों के साथ घर-घर जाकर बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया। एसडीएम के साथ प्रधान कृष्ण कुमार, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अनूप कुमार, पल्लवी वर्मा, प्रधानाध्यापक महेंद्र प्रसाद, शिक्षक कृष्णपाल, नावेद अली, प्रीति रानी, सुषमा देवी, सचिन कुमार, कुलदीप कौर आदि मौजूद रहे।
खुटार। गांव सौंफरी के प्राथमिक स्कूल, क्राइस्ट एकेडमी स्कूल खुटार में स्कूलों को गुब्बारों से सजाकर बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। सौंफरी में एक छात्रा से स्कूल गेट पर लगा फीता भी कटवाया गया। बच्चों को पहले दिन खीर भी खिलाई गई। अन्य स्कूलों में भी बच्चों का तिलकर लगाकर स्वागत किया गया और कई स्कूलों में मिष्ठान भी बांटा गया।