{"_id":"ce710be2c804b4123693eec55977bd07","slug":"scout-guide-rally-with-colorful-programs-launched-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगारंग कार्यक्रमों के साथ स्काउट-गाइड रैली शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगारंग कार्यक्रमों के साथ स्काउट-गाइड रैली शुरू
शाहजहांपुर।
Updated Mon, 14 Dec 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश भारत स्काउट-गाइड की जनपदीय रैली श्री दैवी संपद इंटर कॉलेज (मुमुक्षु आश्रम) में शुरू हो गई। दो दिवसीय रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुमुक्षु आश्रम के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद नेेे ध्वज शिष्टाचार और मार्च पास्ट की सलामी लेकर किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने स्काउट-गाइड की महत्ता समझाते हुए मन में सेवाभाव लाने के लिए छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि देश की उन्नति और समृद्धि के लिए सभी को जाति-धर्म से ऊपर उठकर काम करना चाहिए। पर्यावरण और आतंकवाद के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए स्वामी चिन्मयानंद ने इसे देश के लिए घातक बताया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने जिला मुख्यायुक्त एवं डीआईओएस कमलाकर पांडेय और बीएसए राकेश कुमार के साथ ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। अतिथियों का स्कॉर्फ लगाकर और बैज लगाकर स्वागत किया गया।
मेजर अनिल मालवीय और जिला गाइड कैप्टन बेसिक शिक्षा दपिंदर कौर के संचालन में हुए कार्यक्रम में डॉ. सुदामा प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज, क्रिश्चियन गर्ल्स हाईस्कूल और आर्य महिला इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शिक्षाविद केशव चंद्र मिश्र ने स्वागत भाषण और संयोजक एवं मेजबान कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अमीर सिंह ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
भोजनावकाश के बाद प्राथमिक चिकित्सा, सिग्नलिंग, शारीरिक प्रदर्शन, साहसिक क्रिया-कलाप और कैंप फायर की प्रतियोगिताएं हुईं। निर्णायक मंडल में निकहत परवीन, महातम सिंह, मोहम्मद इरफान, अनंत वाजपेयी, सुखप्रीत कौर, प्रज्ञा मिश्रा, कंचन मिश्रा, पुष्पा गौतम, मधुरिमा श्रीवास्तव, मीनाक्षी सक्सेना, आरती श्रीवास्तव, सरिता अग्रवाल, जेपी सिंह, संजय यादव आदि शामिल रहे।
उद्घाटन अवसर पर प्राचार्य डॉ. अवनीश मिश्र, डॉ. संजय बरनवाल, शिक्षक नेता संतोष पांडेय, संजय सिंह, देवेश वाजपेयी, गौरव पांडेय, डॉ. सुरेश चंद्र शर्मा, राजेश चतुर्वेदी, अल्पना सिंह, मेजर केपी अग्निहोत्री, डॉ. अखिलेश गुप्ता, निकहत परवीन, सुशील सक्सेना, पंकज सक्सेना, एमरसन लाल, डॉ. प्रभात शुक्ला, सैयद जुबैर अब्दुल कादिर आदि मौजूद रहे।