फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Schools with 50 enrollments will also be merged, list is ready

Shahjahanpur News: 50 नामांकन वाले स्कूलों का भी होगा विलय, सूची तैयार

Wed, 16 Jul 2025 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Schools with 50 enrollments will also be merged, list is ready
शाहजहांपुर। 40 नामांकन वाले स्कूलों के बाद अब 50 बच्चों वाले विद्यालयों का भी विलय किया जाएगा। सूची तैयार कर ली गई। अभी तक 325 स्कूलों को शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं, स्कूलों को बचाने के लिए प्रत्यावेदन आना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के 40 से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को प्रारंभ में विलय करने का सिलसिला शुरू किया गया था। उस समय 50 बच्चों वाले स्कूलों को छोड़ दिया गया था। अब 50 स्कूल वाले भवन में विलय किए जाएंगे। इसके लिए चिह्नीकरण पूर्ण कर लिया है। विभाग ने 421 स्कूलों को सूचीबद्ध कर लिया है।
विज्ञापन

इसमें 325 स्कूलों को शिफ्ट भी कर दिया है। स्कूलों का विलय करने पर काफी संख्या में प्रत्यावेदन आए हैं। लोग स्कूल को मर्ज करने का विरोध कर रहे हैं। प्रत्येक प्रत्यावेदन पर कमेटी जांच कर आख्या उपलब्ध कराएगी। उसके बाद अग्रिम कार्रवाई होगी। बीएसए ने बताया कि शासन के निर्देश पर मर्जर किया जा रहा है। प्रत्यावेदनों की जांच करा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
अमान्य स्कूलों पर कसेगा शिकंजा
स्कूलों में नामांकन कम होने पर बिना मान्यता के चलने वाले स्कूलाें पर शिकंजा कसा जाएगा। ऐसे स्कूलों को तलाश करने के लिए बीईओ को निर्देश दिए गए हैं। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि अमान्य स्कूलों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed