{"_id":"60de1cd88ebc3ebf22589cb6","slug":"school-shahjahanpur-news-bly4517451142","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसिक और माध्यमिक स्कूल खुले, प्रवेश लेने पहुंचे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसिक और माध्यमिक स्कूल खुले, प्रवेश लेने पहुंचे बच्चे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। कोरोना संक्रमण काल में बंद चल रहे बेसिक और माध्यमिक स्कूल बृहस्पतिवार से फिर खुल गए। अभी सिर्फ शिक्षकों एवं कर्मचारियों को बुलाया गया है। सभी को कोरोना गाइडलाइन का भी पालन करने के निर्देश दिए गए। पहले दिन शहरी क्षेत्र के अधिकतर स्कूलों में शिक्षकों एवं कर्मचारियों की काफी उपस्थिति रही। कुछ बच्चे भी दाखिला लेने के लिए स्कूल पहुंचे।
बीएसए शौकीन सिंह ने बताया कि स्कूलों में शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के पहुंचने के साथ ही ई-पाठशाला के माध्यम से कक्षाओं का संचालन किया गया। छात्रों को ई-पाठशाला, प्रेरणा मिशन, दूरदर्शन, आकाशवाणी और व्हाट्सएप से जोड़कर पढ़ाई जारी रखी गई। शासन के निर्देश मिलने तक बच्चों को स्कूल आने के लिए नहीं कहा जाएगा। बच्चों की प्रवेश प्रक्रिया भी स्कूलों में शुरू कर दी गई है। बताया कि मिड-डे-मील से जुड़े छात्र-छात्राओं के खातों में धनराशि भेजी जाएगी। मिड-डे-मील का अनाज बच्चों, अभिभावकों को दिया जाएगा। छात्रों के घरों पर ही निशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण कराया जाएगा। ऑपरेशन कायाकल्प की गतिविधियां भी पूरी कराई जाएंगी।
-
जीआईसी : 13 शिक्षकों में सभी ने उपस्थिति दर्ज कराई। प्रधानाचार्य रणवीर सिंह के अवकाश पर होने के कारण प्रभारी प्रधानाचार्य का कार्यभार शैैलेंद्र विक्रम सिंह ने संभाला रखा था। स्कूल में छात्रों के न आने से कक्षाओं में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
--------
इस्लामियां इंटर कॉलेज : हाल में शिक्षक बैठे मिले, तो प्रधानाचार्य अयूब खां तथा कुछ शिक्षकगण कार्यालय में उपस्थित थे। प्रधानाचार्य अयूब खां ने बताया कि विद्यालय में 37 शिक्षकों में सभी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। स्कूल में ऑनलाइन माध्यम से विषय वार पढ़ाया गया।
--------
प्राथमिक विद्यालय पक्का तालाब : प्रधानाध्यापक व दो शिक्षिकाएं उपस्थित मिलीं। विद्यालय में एक अभिभावक अपने बच्चे का प्रवेश कराने के लिए आए हुए थे। प्रधानाध्यापक मुख्तार खां ने बताया कि पूरा स्टाफ आया है। प्रवेश प्रक्रिया जारी है, स्कूल खुलते ही प्रवेश होने लगे हैं।
--------
आर्य महिला इंटर कॉलेज : प्रधानाचार्य पूनम रानी और दो शिक्षकाएं ही मिलीं। प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय में 13 शिक्षिकाएं हैं, जो कि सुबह आई थीं और अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके अलावा शिक्षणेत्तर कर्मचारी भी आए। वहीं प्रवेश कराने के लिए अभिभावक अपने बच्चों को लेकर आए।
-
एक नजर में
- 2723 कुल बेसिक विद्यालय हैं जनपद में
- 1832 प्राथमिक विद्यालयों की संख्या
- 51 राजकीय कॉलेज।
- 37 सहायता प्राप्त विद्यालय हैं।
- 288 के करीब माध्यमिक विद्यालय हैं।