{"_id":"b69198a537bc8d20639d94ae471acb81","slug":"school-let-out-rally-in-gusgwan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुसगवां में निकाली स्कूल चलो रैली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुसगवां में निकाली स्कूल चलो रैली
शाहजहांपुर।
Updated Tue, 31 Mar 2015 09:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ददरौल ब्लाक की न्याय पंचायत घुसगवां के स्कूलों में मंगलवार को स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली गई। साथ ही परीक्षाफल वितरण किया गया। मौके पर पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष ने रैली को हरी झंडी दिखाई और बच्चों को परीक्षाफल भी बांटा। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से शुरू हुई रैली गांव मुख्य मार्गों से होती हुई पूर्व माध्यमिक विद्यालय घुसगवां में समाप्त हुई।
सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कक्षा छह से लेकर आठ तक की कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को सम्मानित किया। कहा कि जिन बच्चों ने कक्षा में उच्च स्थान प्राप्त किया वे बधाई के पात्र हैं। साथ ही जो बच्चे स्थान प्राप्त नहीं कर सके उन्हें लक्ष्य हासिल करने के लिए अधिक मेहनत की जरूरत हैं। खंड शिक्षा अधिकारी भगवान राव ने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने की अपील की।
इस दौरान न्याय पंचायत प्रभारी रवींद्रपाल प्रजापति, ग्राम प्रधान साजिद खां, नरेंद्र कौर, राजकौर, दीपजोशी, गजाला, अर्शी, तबस्सुम, इमरान आदि मौजूद रहे। रैली में पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय शहबाजनगर, कन्या विद्यालय शहबाजनगर, नई बस्ती, बेहटा, रज्जब नगर, रोशन नगर आदि परिषदीय विद्यालयों के साथ ही कस्तूरबा स्कूल की छात्राएं भी शामिल रहीं।
विज्ञापन
भावलखेड़ा में भी निकली
स्कूल चलो जागरूकता रैली
शाहजहांपुर। भावलखेड़ा के प्राथमिक विद्यालय नईबस्ती से स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गई। नगर पंचायत रौजा के पूर्व चेयरमैन अजय गुप्ता ने रैली को हरी झंडी दिखाई। प्राथमिक विद्यालय नईबस्ती से प्रारंभ होकर बल्लिया, मठिया कालोनी, आदर्श नगर, मालगोदाम होते हुए बल्लिया स्कूल में समाप्त हुई।
गुप्ता ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करना बच्चों का अधिकार है। बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराना अभिभावकों का दायित्व है। रैली प्रधानाध्यापक राजकुमार तिवारी की देखरेख निकली गई, जिसमें प्राथमिक विद्यालय नईबस्ती, रोजा प्रथम, रोजा द्वितीय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय रौजा बल्लिया एवं प्राथमिक विद्यालय मठिया कालोनी के सैकड़ों बच्चे मौजूद रहे। इस दौरान सईदा बेगम, अंजू गुप्ता, शैली गुप्ता, निर्मला देवी, साधना मिश्र, उजमा खान, रेहाना परवीन, शशिरानी, विधा सक्सेना, रेहाना अंसारी आदि मौजूद रहे।