फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Scared of the incident, the girl students stopped going to school

Shahjahanpur News: घटना से डरी छात्राओं ने स्कूल जाना छोड़ा

Tue, 16 May 2023 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 16 May 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Scared of the incident, the girl students stopped going to school
तिलहर में हुई छेड़छाड़ की घटना का आरोपी कंप्यूटर अनुदेशक मोहम्मद अली।
शाहजहांपुर। जूनियर हाईस्कूल में अनुदेशक के छात्राओं से अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आने के बाद सोमवार को अभिभावकों ने लड़कियों को स्कूल नहीं भेजा। विद्यालय में 112 विद्यार्थियों का नामांकन है, स्कूल खुलने पर मात्र 40 बच्चे ही स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन

सोमवार को बीएसए कुमार गौरव ने स्कूल पहुंचकर मामले की जांच की। उन्होंने बताया कि स्कूल में शिक्षकों से घटना की बाबत पूछताछ की। इसके बाद गांव जाकर ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी ली। विद्यालय का माहौल सामान्य है। मामले की जांच पांच सदस्यीय कमेटी करेगी।
विज्ञापन

--------------
सीओ ने अनुदेशक से की पूछताछ, ग्रामीणों के बयान दर्ज किए
पुलिस ने आरोपी अनुदेशक मोहम्मद अली को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ प्रियांक जैन ने आरोपी से लंबी पूछताछ की। बाद में उसे जेल भेज दिया गया। इसके बाद सीओ ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। सीओ ने बताया कि गांव में शांति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
सुरक्षा को लेकर बीईओ को जारी होंगे दिशा-निर्देश
-छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आने के बाद बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने अभिभावकों की बैठक में इस तरह के मुद्दे को लेकर जागरूक करने के लिए कहा है, जिससे किसी तरह की दिक्कत से दो-चार नहीं होना पड़े।

----------
------
-मुख्य आरोपी मोहम्मद अली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले की विवेचना सीओ तिलहर कर रहे हैं। दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। - एस. आनंद, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed