{"_id":"68055043a50bbbc2350962ca","slug":"satyagraha-express-arrived-with-a-delay-of-14-hours-passengers-kept-wandering-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-142089-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 14 घंटे की देरी से आई सत्याग्रह एक्सप्रेस, भटकते रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 14 घंटे की देरी से आई सत्याग्रह एक्सप्रेस, भटकते रहे यात्री
Mon, 21 Apr 2025 01:21 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 21 Apr 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गोरखपुर में नॉन इंटरलॉकिंग के कार्य के चलते सीतापुर मार्ग की ट्रेनों का रूट बदल गया है। इस कारण रविवार को सत्याग्रह समेत कई ट्रेनों ने काफी इंतजार कराया। यात्री प्लेटफॉर्म पर भटकते रहे।
नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते सीतापुर से होकर जाने वाली गाड़ियाें का मार्ग बदल दिया गया है। ये ट्रेनें शाहजहांपुर से होते हुए लखनऊ, अयोध्या और बनारस होकर गुजारी जा रही हैं। दूरी बढ़ने से ट्रेनों की समय-सारिणी गड़बड़ा गई है। रेल अधिकारियों के अनुसार, अप लाइन की सत्याग्रह एक्सप्रेस रविवार को 14 घंटे की देरी से आई। जननायक साढ़े तीन घंटे और शहीद एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे देरी से पहुंची। ट्रेनों के इंतजार में यात्री परेशान होते रहे।
-- -- --
यात्री के बीमार होने से 13 मिनट खड़ी रही ट्रेन
-रविवार को डाउन लाइन की गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में यात्री की तबीयत बिगड़ गई। मेमो आने के बाद रेलवे के डॉक्टर को बुलाया गया। ट्रेन आने पर डॉक्टर ने उपचार किया। यात्री को घबराहट हो रही थी। यात्री को राहत मिलने के बाद ट्रेन को रवाना किया। इस बीच 13 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही।