फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sardar Patel's birth anniversary celebrated as a day of national integrity

राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रूप में मनाई सरदार पटेल की जयंती

Sat, 31 Oct 2015 08:40 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sat, 31 Oct 2015 08:40 PM IST
विज्ञापन
Sardar Patel's birth anniversary celebrated as a day of national integrity
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का 141वां जन्म दिवस शनिवार को जिले में राष्ट्रीय अखंडता दिवस के तौर पर मनाया गया। पटेल जयंती पर शिक्षण संस्थाओं समेत विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ गोष्ठियां करके देश को एकता के सूत्र मेें पिरोने के लिए सरदार पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका को याद किया। इससे पहलेे विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने शहर में प्रभात फेरी और रैलियां निकालकर जन सामान्य में राष्ट्रीयता की अलख जगाई।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में राष्ट्रीय एकीकरण विभाग की ओर से आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि महान पुरुषों के व्यक्तित्व और कृतित्व पर जितनी चर्चा की जाए कम होगी। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए विनोबा सेवा आश्रम के संस्थापक रमेश भइया ने कहा कि सरदार पटेल देश के ऐसे हीरा थे, जो कभी टूट नहीं सकते। किसान परिवार से होने के नाते ग्राम स्वराज्य की स्थापना उनका सपना था। डॉ. हिकतमउल्ला खां के संचालन में हुई गोष्ठी में एकीकरण विभाग के नोडल अफसर केएल चौधरी, चंद्रवीर गंगू, राजेश त्रिवेदी, डॉ. ओरी लाल, अखिलेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने टाउनहाल के पार्टी कार्यालय में गोष्ठी करके सरदार पटेल को देश को सच्चा सपूत बताते हुए उनका भावपूर्ण स्मरण किया। गोष्ठी में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तसनीम अली खां, कृष्ण विनोद मिश्र, विश्वदीप अवस्थी, रोहित सिंह, सावित्री शर्मा, रचना निगम, वंदना सक्सेना, फुरकान अहमद कुरैशी आदि मौजूद रहे। अपना दल के कार्यकर्ताओं ने मोहल्ला महमंद जलालनगर स्थित कार्यालय में पटेल जयंती धूमधाम से मनाई। इस मौके पर सभी ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके उनकी यश गाथा गाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दल के मंडल अध्यक्ष ओमकार सिंह पटेल ने लौह पुरुष को अप्रतिम साहसी, देश भक्त और राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति सत्य निष्ठ बताते हुए कहा कि उनके जीवन का हर दिन प्रेरणादायी और स्वयं में इतिहास समेटे है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुनील शास्त्री, सूर्य कुमार पटेल, राजीव पटेल, संतोष कश्यप, अवधेश दीक्षित, मीनू पटेल, रूबी सक्सेना, अतुल प्रजापति आदि मौजूद रहे।
उधर, पटेल सेवा संस्था ने शनिवार को सरदार बल्लभ भाई पटेल का जन्मदिन एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में गांधी भवन प्रेक्षाग्रह में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में पटेल समाज की प्रतिभाओं का भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के पूर्व उप कुलपति प्रो. अवधराम ने कहा कि सरदार पटेल का पूरा जीवन साहस से भरा हुआ रहा है और इसी साहस की वजह से आज भारत एक है। वर्तमान परिवेश में हम सब को भी एक होना चाहिए। क्योंकि इस समय हमारा देश और समाज को इस एकता की आवश्यकता हैं।
कार्यक्रम में दामोदर दास गंगवार, डा. एसके वर्मा, डा. भरत पटेल, रामपाल गंगवार, डा. राजेश गंगवार, डा. संजीव कनौजिया, प्रेमपाल गंगवार, दिनेश गंगवार, ओमकार सिंह कनौजिया, कुमुद गंगवार, ज्ञानेश्वर वर्मा ने विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्था ने पटेल समाज के प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित किया।
इस मौके पर प्यारे लाल पटेल, ज्ञानेंद्र गंगवार, हरिशंकर पटेल, नरेंद्र गंगवार, डा. बीपी सिंह, रघुराज गंगवार, चिम्मन लाल गंगवार, सर्वजीत वर्मा, राजेश्वर वर्मा आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष प्रताप शंकर वर्मा ने की। संचालन जितेंद्र गंगवार ने किया। अंत में सभी अतिथियों का आभार संस्था के महासचिव प्रेमशंकर गंगवार ने जताया।


पटेल के साथ आचार्य
नरेंद्र देव का स्मरण
लौहपुरुष सरदार पटेल एवं आचार्य नरेंद्र देव जयंती समारोह समिति ने एसपी हिंदू इंटर कॉलेज में कार्यक्रम करके दोनों विभूतियों का श्रद्धा के साथ स्मरण किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं भाजपा के नगर विधायक सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि सरदार पटेल ने देश को मजबूत बनाने में और प्रख्यात समाजवादी चिंतक एवं शिक्षा विद् आचार्य नरेंद्र देव ने समाज को शिक्षित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रारंभ में सभी ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता पं. राजाराम मिश्र, समिति के अध्यक्ष नानक चंद मेहरोत्रा, प्रबंधक राजीव खन्ना, प्रधानाचार्य आरके शर्मा आदि उपस्थित रहे।


बरेली मोड़ के पार्क
में मनाई पटेल जयंती
नेहरू युवा मंडल महमदपुर अजमाबाद के सदस्यों ने बरेली मोड़ पर आवास विकास कॉलोनी के पार्क में पटेल जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। इससे पूर्व, नेहरू युवा केंद्र कार्यालय में विभिन्न युवा मंडलों के कार्यकर्ता इक_ा हुए। वहां उन्होंने सरदार पटेल के साथ पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए। दोनों विभूतियों के योगदान पर चर्चा करते हुए लेखाकार संजीव मिश्रा ने कहा कि दोनों महापुरुषों का जीवन दर्शन युवाओं में ऊर्जा का संचार करता है। कार्यक्रम में सार्थक मिश्रा, शिवकुमार वर्मा, सुशील शुक्ला, अरविंद पांडेय, डाली मिश्रा, राम बिहारी आदि शामिल रहे।



एडीएम ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ
एडीएम प्रशासन मुनेंद्र नाथ उपाध्याय ने राष्ट्रीय अखंडता दिवस पर कलक्ट्रेट के अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। गांधी भवन में राष्ट्रीय एकीकरण विभाग के नोडल अफसर केएल चौधरी ने सभी को देश की एकता व अखंडता के लिए समर्पित रहने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed