फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sankirtan Yatra was organised before the start of Shrimad Bhagwat.

Shahjahanpur News: श्रीमद्भागवत आरंभ होने से पहले निकाली संकीर्तन यात्रा

Sun, 08 Mar 2026 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Sankirtan Yatra was organised before the start of Shrimad Bhagwat.
अल्हागंज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक की ओर से श्रीमद्भागवत कथा का द्वितीय महोत्सव आरंभ होने से पहले शनिवार को दोपहर में आरएसएस कार्यकर्ताओं ने वृंदावन धाम से आई 15 सदस्यों की संकीर्तन मंडली के साथ नगर के मुख्य मार्गों से हरे रामा हरे कृष्णा के नाम जप की संकीर्तन यात्रा निकाली।
विज्ञापन

संकीर्तन यात्रा मुख्य बाजार से होती हुई देव स्थान बारह पत्थर जाकर विसर्जित हुई। पूर्व विधायक शरद वीर सिंह सहित कई श्रद्धालुओं ने अलग-अलग स्थानों पर संकीर्तन मंडली में शामिल कृष्ण भक्तों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। आयोजकों ने बताया कि सोमवार से पं. सत्यदेव द्विवेदी श्रीमद्भागवत कथा सुनाएंगे। संवाद
विज्ञापन

-----
चित्रा टॉकीज में आज से होगा श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

शाहजहांपुर। चित्रा टॉकीज में विगत वर्षों की तरह इस बार भी रविवार से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा।

आयोजक कमलेश खन्ना ने बताया कि इस बार 28वां आयोजन होने जा रहा है। इसमें वृंदावन से आए कथाव्यास डॉ. दामोदर दीक्षित कथा का श्रवण कराएंगे। साथ ही संत महापुरुष, हरिद्वार, ऋषिकेश, बिठूर, पटना, उरई आदि स्थानों से आएंगे। उन्होंने बताया कि रविवार से सुबह आठ बजे से 10:30 बजे तक और दिन में 3:30 से शाम 6:30 बजे तक कथा का आयोजन किया जाएगा। 15 मार्च को कथा विश्राम के बाद दोपहर 12:30 बजे से भंडारा का आयोजन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed