{"_id":"623c9aed407c4607108c385c349c684a","slug":"sangeeta-competitions-and-amisha-s-mari-stake-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगिताओं में संगीता और अमिषा ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगिताओं में संगीता और अमिषा ने मारी बाजी
शाहजहांपुर
Updated Thu, 14 Jan 2016 07:42 PM IST
विज्ञापन
परिवहन विभाग द्वारा मनाए जा रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत बृहस्पतिवार को शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में यातायात के नियमों पर आधारित निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें मेजबान जीआईसी समेत कई माध्यमिक स्कूलों के 137 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। दोनों प्रतियोगिताओं मेें क्रमश: संगीता मौर्य और अमिषा सक्सेना ने बाजी मारी। उधर, तक्षशिला पब्लिक स्कूल में कार्यशाला आयोजित करके बच्चों को यातायात संबंधी नियम-निर्देशों से अवगत कराया गया।
जीआईसी में प्रधानाचार्य रणवीर सिंह की देखरेख में हुई दोनों प्रतियोगिताओं में जीआईसी कांट, इस्लामियां इंटर कॉलेज, मंगलसेन भारतीय इंटर कालेज, एबी रिच इंटर कालेज, डॉ. सुदामा प्रसाद इंटर कालेज, आर्य महिला इंटर कालेज, आर्य कन्या इंटर कालेज, हरकुमार पाठक कन्या इंटर कालेज, क्रिश्चियन गल्र्स इंटर कालेज, गुरुनानक कन्या हाईस्कूल, आरबीएम इंटर कालेज तिलहर, सेठ सियाराम इंटर कालेज जलालाबाद, आकांक्षा हाईस्कूल और श्री दैवी संपद इंटर कालेज के छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
निबंध में स्तुति तिवारी ने द्वितीय ओर ऐश्वर्या दीक्षित व फरहत नाज ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पाया। इसी तरह चित्रकला में दीपांशी आर्य ने द्वितीय और ज्योति गुप्ता व अंशिका बाथम ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया। व्यवस्था में प्रेम शंकर सक्सेना, बलवीर शास्त्री, सत्यदेव शर्मा, साधना सक्सेना, अनीता भास्कर, शिशिर दुबे आदि का सहयोग रहा। प्रधानाचार्य के अनुसार विजेता प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा समिति की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
उधर, तक्षशिला स्कूल में आयोजित कार्यशाला में प्रोजेक्टर के माध्यम से छात्र-छात्राओं को सुरक्षित यातायात के दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया। इस मौके पर खेल शिक्षक हरिकेश यादव, प्रसून त्रिपाठी, अनीता यादव आदि ने विद्यार्थियों को सड़क पर सुरक्षित तरीके से चलने के टिप्स दिए। यातायात संबंधी फिल्म दिखाने के बाद बच्चों का ज्ञान परखने के लिए उनसे ट्रैफिक नियमों से संबंध्धित सवाल पूछे गए। निधि मेहरोत्रा के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य उज्जवला सिन्हा नऱ्े सभी का आभार व्यक्त किया।
रॉयन में कुमकुम और
दिव्यजोत रहे अव्वल
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत रॉयन इंटरनेशनल स्कूल में हुई चित्रकला प्रतियोगिता में कुमकुम सैनी प्रथम, दीक्षा सिंह द्वितीय और नूरुन फातिमा तृतीय रहीं जबकि निबंध प्रतियोगिता में दिव्यजोत सिंह ने पहला, जसकीरत कौर दूसरा और शिविका शुक्ला ने तीसरा स्थान पाया। इस मौके पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एके मिश्रा, प्रधानाचार्य वर्षा अग्रवाल और स्टाफ के अन्य सदस्यों ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया।