फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Samajwadi Party members paid tribute on Mulayam Singh Yadav's death anniversary.

Shahjahanpur News: मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

Sat, 10 Oct 2026 11:08 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Samajwadi Party members paid tribute on Mulayam Singh Yadav's death anniversary.
शाहजहांपुर में अंटा मोहल्ला ​स्थित कार्यालय में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के चित्र पर माल्य
शाहजहांपुर। सपा के संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर शनिवार को बिजलीपुरा स्थित सपा के जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उनके विचारों को याद किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने गोष्ठी में कहा कि मुलायम सिंह यादव ने डॉ. राममनोहर लोहिया, जयप्रकाश नारायण और डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों को आगे बढ़ाते हुए गरीबों, किसानों, अल्पसंख्यकों, पिछड़ों और दलितों को उनका अधिकार दिलाने के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष किया। पूर्व विधायक राजेश यादव, अवधेश कुमार वर्मा, रोशन लाल वर्मा, हाजी मोहम्मद दानिश अख्तर, अनवर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बंडा/तिलहर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर शनिवार को सपाइयों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। बंडा स्थित सपा कैंप कार्यालय से साइकिल यात्रा निकाली गई। यात्रा में जितेंद्र प्रसाद गौतम, मितेंद्र सिंह यादव, समर्थ यादव, गौरव यादव, ओमेंद्र सिंह यादव, पीएल गौतम, सुनील कुमार सागर समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिलहर में अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनवर उल्ला खान वारसी के आवास पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed