फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   'Samadhan Divas' at Police Station Headquarters Once Again Proves to be a Mere Farce

Shahjahanpur News: फिर दिखावटी साबित हुए थाना मुख्यालयों पर समाधान दिवस

Sun, 12 Apr 2026 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
'Samadhan Divas' at Police Station Headquarters Once Again Proves to be a Mere Farce
कांट थाने में समाधान दिवस में फरियाद सुनते एसपी सिटी। संवाद - फोटो : 1
शाहजहांपुर। थाना मुख्यालयों पर शनिवार को समाधान दिवस के आयोजन एक बार फिर दिखावटी साबित हुए। इस बार भी तमाम फरियादी समस्याओं का समाधान नहीं होने पर मायूस लौट गए।
विज्ञापन

तिलहर। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार की अध्यक्षता में हुए थाना समाधान दिवस में सात शिकायतें प्राप्त हुईं। उनमें से केवल तीन का मौके पर निस्तारण हो सका। बंधी चक गांव की जीतू ने जमीन का धोखाधड़ी से बैनामा करा लिए जाने की शिकायत की। थाना दिवस के बाद मामले की जांच को एडीएम राजस्व विभाग और पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने दोनो पक्षों के धर्मेंद्र और विकास का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। थाना दिवस में प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल, अपराध निरीक्षक सुनील यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेहरामऊ दक्षिणी। तहसीलदार सदर सत्येंद्र कटियार की अध्यक्षता में हुए समाधान दिवस में कई फरियादी जमीन पर अवैध कब्जों के मामलों में न्यायालय में मुकदमा दायर करने की राय देकर टरका दिए गए। गत 14 फरवरी को थाना समाधान दिवस पर आ चुके दिवैयापुर के ग्रामीण जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत लेकर शनिवार को दोबारा पहुंचे। इन सभी को तहसीलदार ने जमीन कब्जामुक्त कराने का आश्वासन दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की।
कांट। थाना परिसर में शनिवार को हुए समाधान दिवस में एसडीएम संजय पांंडेय के समक्ष जमीन विवाद के छह मामले आए, लेकिन निस्तारण सिर्फ तीन मामलों का हो सका। सामने आया कि सिकंदरपुर खुर्द निवासी दुर्गेश अपनी जमीन पर कब्जा पाने के लिए एक साल से भटक रहे हैं।
जैतीपुर। नायब तहसीलदार अमित कुमार की अध्यक्षता में हुए समाधान दिवस में दो शिकायतें प्राप्त हुईं। थाना प्रभारी प्रिंस शर्मा ने बताया कि दोनों प्रकरणों का तत्काल समाधान कर दिया गया।
परौर। थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह और राजस्व निरीक्षक सुखबीर सिंह की मौजूदगी में हुए समाधान दिवस में कई फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। परौर के रामनरेश मिश्रा ने निकास का रास्ता खुलवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। पृथ्वीपुर कुबेरपुर निवासी निरभान सिंह ने पट्टे की जमीन पर जबरन कब्जा की शिकायत की, लेकिन यह प्रकरण निस्तारित नहीं हो सके। समाधान दिवस में लेखपाल अनुज सिरोही, सौरभ शर्मा, योगेंद्र कुमार सिंह, संदीप कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

--
डीएम व एसपी ने सुनी समस्याएं, समाधान के निर्देश

शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस थाना बंडा में आयोजित किया गया। इसमें विधायक पुवायां चेतराम, एसपी सौरभ दीक्षित व एसडीएम चित्रा निर्वाल ने लोगों की समस्याओं को सुना। संबंधित अधिकारियों को समय से समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए गए। भूमि विवाद, कब्जा संबंधी प्रकरण, आपसी रंजिश, मारपीट, पारिवारिक विवाद, रास्ता विवाद आदि की शिकायत आई। कई मामलों का निस्तारण मौके पर ही आपसी सहमति एवं सुलह-समझौते के आधार पर करा दिया गया। इसके बाद डीएम व एसपी ने थाना निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के रख-रखाव, साफ-सफाई, महिला हेल्पडेस्क, आगंतुक पंजिका, सीसीटीवी, शस्त्रागार आदि की व्यवस्थाएं देखीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed