फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Salary of 33 sweepers stopped after being found absent from workplace

Shahjahanpur News: कार्यस्थल से गैरहाजिर मिलने पर 33 सफाईकर्मियों का वेतन रोका

Fri, 06 Sep 2024 05:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 06 Sep 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
Salary of 33 sweepers stopped after being found absent from workplace
शाहजहांपुर। शहर में सफाई व्यवस्था का नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान 33 सफाईकर्मी कार्यस्थल से गैरहाजिर मिलने पर उनका एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर आयुक्त के निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर सफाई व्यवस्था समुचित नहीं मिली। जबकि कई जगह नालियों की सिल्ट नहीं निकाली गई थी। ट्रांसफार्मरों के पास गंदगी का अंबार लगा था। यह भी देखने में आया कि कूड़ा का निस्तारण सही तरह से नहीं हो रहा है। इस बीच अलग-अलग वार्डों में कुल 33 सफाईकर्मी अनुपस्थित पाए गए। इनकी वजह से सफाई कार्य प्रभावित था। नगर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित सफाईकर्मियों का एक दिन के वेतन कटौती कर व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र ने बताया कि अनुपस्थित आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों का वेतन रोका गया है।
विज्ञापन


नामित किए गए पर्यवेक्षण अधिकारी
शाहजहांपुर। सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने के दौरान गंदगी और सफाईकर्मियों की अनुपस्थिति को ध्यान में रखकर नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र ने जोन वार पर्यवेक्षण अधिकारी नामित किए हैं। जोन एक में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अंसार अली, दो में मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक हरवंश दीक्षित, तीन में कर निर्धारण अधिकारी विपिन कुलदीप सिंह, चार में महाप्रबंधक जल सौरभ श्रीवास्तव और पांच में अधिशासी अभियंता आशीष त्रिवेदी को पर्यवेक्षण अधिकारी नामित किया है। सभी को सुबह 6:00 से 9:00 बजे के बीच सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed