फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sai Baba's palanquin procession was taken out with great pomp.

Shahjahanpur News: धूमधाम से निकाली साईं बाबा की पालकी शोभायात्रा

Thu, 02 Oct 2025 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Sai Baba's palanquin procession was taken out with great pomp.
तिलहर में शोभायात्रा निकालते श्रद्धालु। संवाद
तिलहर। साईं बाबा की पालकी शोभायात्रा बुधवार को नगर के कई मार्गों से श्रद्धालुओं ने धूमधाम से निकाली। शोभायात्रा में शामिल स्कूली बच्चों का सामूहिक डांडिया नृत्य सभी के आकर्षण का केंद्र बन गया।
विज्ञापन


इससे पहले साईं मंदिर में मुख्य यजमान भाजपा नेता अरुण यादव चैनू ने परिवार के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद साईं पालकी को मंदिर प्रांगण से निकाला गया। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए देर शाम साईं मंदिर परिसर पहुंचकर विसर्जित हुई। शोभायात्रा के साथ कई श्रद्धालु साईं बाबा के भजन-कीर्तन करते और जयकारे लगाते हुए चले। सुरक्षा के लिए प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। व्यवस्था में सत्यपाल सिंह यादव, श्याम रस्तोगी, विनोद सेठी, अमित अग्रवाल, राजीव यादव, शैलेंद्र शर्मा, अभिषेक शर्मा आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed