फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Safai Mitras will be available 24 hours a day at the railway station

Shahjahanpur News: रेलवे स्टेशन पर 24 घंटे मिलेगी सफाई मित्रों की सेवा

Tue, 27 May 2025 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Safai Mitras will be available 24 hours a day at the railway station
शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन पर सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 24 घंटे सफाई मित्रों की सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। डीआरएम आरके सिंह ने सोमवार को बरेली और शाहजहांपुर सहित मुरादाबाद मंडल के 15 स्टेशनों पर इस योजना का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शौचालय या किसी अन्य स्थान पर गंदगी को साफ करने के लिए व्यक्ति की एक कॉल पर सफाई मित्र मिनटों में मौजूद होगा। सफाई मित्रों के सीयूजी नंबर भी सार्वजनिक कर दिए गए हैं। इसके प्रचार-प्रसार के लिए स्टेशन पर 13 स्थानों पर बोर्ड लगाए गए हैं।
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि कर्मचारियों की ड्यूटी तीन शिफ्टों में रहेगी। संबंधित ठेकेदार को चयनित सभी स्टेशनों पर 24 घंटे सफाई कर्मचारियों की टीम तैनात करने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआरएम राजकुमार ने 9236295850 नंबर जारी किया है, जिसपर कॉल करके सेवा का लाभ लिया जा सकता है। मोबाइल नंबर के प्रचार-प्रसार के लिए सीएचआई त्रिलोक चंद्र ने प्लेटफॉर्म, आरक्षण, वेटिंग रूम, पूछताछ, जनरल वेटिंग रूम, पार्सल कार्यालय के बाहर, पॉवर केबिन के पास समेत 13 स्थानों पर बोर्ड लगवाए हैं। सीएचआई ने बताया कि ये नंबर स्टेशन पर ही क्रियाशील रहेंगे। यात्री अपनी समस्या को कॉल करके बताएंगे। उनका समाधान तुरंत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed