फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rural irrigation are The current death from injuries

सिंचाई कर रहे ग्रामीण के करंट लगने से मौत

Thu, 12 Jan 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Thu, 12 Jan 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
सिंचाई कर रहे ग्रामीण  के करंट लगने से मौत जैतीपुर। क्षेत्र के गांव अमईपुर संडा में मंगलवार रात ग्रामीण की करंट लगने से मौत हो गई।  क्षेत्र के गांव अमईपुर संडा निवासी 60 वर्षीय आजाद पुत्र पूरन लाल गांव के ही मुख्त्यार सिंह के खेत में मजदूरी करता है। उन्हीं के खेत में वह मंगलवार रात आठ बजे ट्यूबवेल से सिंचाई कर रहा था। इसी बीच लाइन ट्रिप हो गई और तार टूटकर उसके ऊपर गिर गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रात करीब दो बजे आजाद के घर न पहुंचने से घरवाले खेत पर पहुंचे। वहां पर आजाद करंट लगने से मृत पाया गया। उसकी मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसओ ओमप्रकाश गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना का जायजा लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आजाद की दो पुत्रियां और चार पुत्र हैं। पत्नी सुशीला व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed