फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   RTE: 1098 applications received, names will be drawn through lottery

आरटीई : 1098 आवेदन आए, लाॅटरी से निकलेंगे नाम

Thu, 19 Feb 2026 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
RTE: 1098 applications received, names will be drawn through lottery
शाहजहांपुर। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत पहले चरण के आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। जिलेभर से 1098 आवेदन आए हैं। इनके ऑनलाइन सत्यापन के बाद लाॅटरी निकाली जाएगी।
विज्ञापन

आरटीई के पहले चरण में दो फरवरी से आवेदन शुरू हुए थे। आवेदन में आने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए प्रत्येक बीआरसी पर एक हेल्पडेस्क बनाई गई थी, साथ ही नगर के प्रमुख स्थानों पर फ्लैक्स भी लगाए गए थे। आरटीई के तहत निजी स्कूलों की 25 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश कराने के लिए 16 फरवरी को पहले चरण की प्रक्रिया संपन्न हो गई।
विज्ञापन

पहले चरण में 1098 आवेदन आए हैं। बीआरसी स्तर से ऑनलाइन सत्यापन भी पूरा कर लिया गया। लाॅटरी के जरिये नाम निकाले जाएंगे। उसके बाद उन्हें स्कूलों के लिए ऑर्डर का वितरण किया जाएगा। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि परिषद के निर्देश के हिसाब से ही लाॅटरी निकालकर प्रवेश के लिए आदेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
21 से शुरू होगी दूसरे चरण की प्रक्रिया
आरटीई के दूसरे चरण की प्रक्रिया 21 फरवरी से प्रारंभ होगी। यह सात मार्च तक चलेगी। नौ मार्च को लाटरी निकाली जाएगी। 11 को नामांकन के लिए आदेश जारी होंगे। इसी तरह तीसरा चरण 12 से 25 मार्च के मध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article