Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   E-rickshaw collides with a bull; elderly man dies

Shahjahanpur News: सांड़ से टकराया ई-रिक्शा, बुजुर्ग की मौत

Wed, 18 Nov 2026 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw collides with a bull; elderly man dies
निगोही। बहादुरपुर खुर्द गांव निवासी रामपाल (60) की सांढ़ से ई-रिक्शा टकरा जाने के कारण मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के भाई सुरेश ने बताया कि बडे़ भाई रामपाल मंगलवार दोपहर 12 बजे ई-रिक्शा से निगोही जा रहे थे। इस बीच बिलसंडा मार्ग पर गांव धीरठ के पास अचानक सड़क पर आए सांड़ से ई-रिक्शा टकरा गया। इस दौरान भाई सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया।
इसके बाद चालक लोगों की मदद से ई-रिक्शा सीधा कर भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल रामपाल को सीएचसी पहुंचाया, लेकिन भाई की जान नहीं बच सही। वहीं, मौके पर पहुंचे परिजन रामपाल के शव को देख बिलख पड़े। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि ई-रिक्शा चालक का पता लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

---
सांड़ की वजह से गिरकर बाइक सवार घायल
जैतीपुर। नदैया रामपुर गांव में मंगलवार शाम सड़क पर अचानक आए सांड़ की वजह से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में अवा गांव निवासी बाइक सवार दुर्वेश गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन घायल को लेकर चले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed