फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   RSS procession echoed with cheers and was welcomed with a shower of flowers.

Shahjahanpur News: आरएसएस के पथ संचलन में गूंजे जयघोष, पुष्प वर्षा से किया स्वागत

Wed, 08 Oct 2025 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
RSS procession echoed with cheers and was welcomed with a shower of flowers.
मंगलवार को आरएसएस की ओर से आयोजित पथ संचलन में कदम ताल करते स्वयं सेवक। संवाद
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को भव्य पथ संचलन निकाला गया। इस दौरान जयघोष गूंजते रहे।
विज्ञापन

माधवनगर का संचलन अग्रसेन भवन से प्रारंभ हुआ। जबकि केशवनगर की टोली हॉकी मैदान टाउनहॉल से रवाना हुई। दोनों संचलन दल अंजान चौकी पर आकर एकत्र हुए। यहां से स्वयंसेवकों ने एक साथ कदमताल करते हुए अनुशासन और संगठन की झलक प्रस्तुत की।

इसके पश्चात दोनों नगरों का संयुक्त पथ संचलन तक्षशिला स्कूल में संपन्न हुआ। पथ संचलन पर कई जगह पर स्वयंसेवकों का पुष्प वर्षाकर स्वागत किया। परंपरागत वेशभूषा में ध्वज, घोष और बैंड के साथ स्वयंसेवकों की पंक्तियां देखते ही बनती थीं। इस बीच भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोषों से वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन

इस मौके पर विभाग संघ चालक रवि, विभाग प्रचारक रवि, विभाग कार्यवाह अनिल, महानगर संघचालक रमेश, सह महानगर संघचालक डॉ.रवि मोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed