फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   RSS - BJP broker, SP - BSP loved ones friendly

आरएसएस - भाजपा दलाल, सपा - बसपा अपनों के हितैषी

Wed, 28 Sep 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो पुवायां (शाहजहांपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो पुवायां (शाहजहांपुर)। Updated Wed, 28 Sep 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
RSS - BJP broker, SP - BSP loved ones friendly
कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला
पुवायां की खाट सभा में राहुल गांधी का तीनों प्रतिपक्षी दलों पर तीखा प्रहार
विज्ञापन

किसानों से कहा : अपनी शक्ति पहचानें तो कर्ज माफी पर हस्ताक्षर को बाध्य होंगे पीएम - सीएम

मंगलवार शाम को हुई यहां हुई खाट सभा में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में अपने तीनों प्रतिपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। कहा कि आरएसएस और भाजपा दलाल हैं और गाय व धर्म की बात केवल चुनावी लाभ के लिए करते हैं। गोवंशीय पशुओं के साथ दुर्घटना होने या उनके बस से कुचल जाने पर उनका कोई कार्यकर्ता आगे नहीं आता। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा सिर्फ अपने लोगों को लाभ पहुंचाती हैं। सपा सरकार में सभी विभाग के ठेके अपनों को ही दिए जाते हैं तो बसपा में सारा धन मायावती के हाथ में पहुंचता है और टिकटें तक बेची जाती हैं। जो टिकट खरीदकर एमएलए बनेगा, वह भ्रष्टाचार ही तो करेगा।
लगभग डेढ़ घंटे देरी से पुवायां पहुंचे राहुल गांधी ने सबसे पहले लोगों से देर से आने के लिए माफी मांगी। इसके बाद उन्होंने पूरनपुर से मैगलगंज तक बनने वाले हाइवे का जिक्र करते हुए कहा कि यह हाइवे कांग्रेस सरकार की देन है और वर्ष 2014 में इस पर निर्णय लिया लेकिन अभी तक काम नहीं हुआ। देवरिया से यहां तक उन्होंने ढाई हजार किमी की यात्रा की लेकिन सबसे खराब सड़क पूरे रूट में यही मिली। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य किसानों की समस्याओं को समझना और उन्हें मोदी व अखिलेश तक पहुंचाना है। वह लोगों की बात दोनों सरकारों तक पहुंचाने के लिए एंप्लीफायर का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

पुवायां इंटर कालेज के खचाखच भरे मैदान में हुई खाट सभा में किसानों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली और लखनऊ में उनकी सरकार नहीं है, इस कारण वह किसानों की समस्याओं का निराकरण तो नहीं करा सकते, लेकिन यूपी और दिल्ली सरकार के समक्ष किसानों की बात मनवाने को दबाव बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसान अपनी शक्ति को पहचाने और कांग्रेस का साथ दें तो कर्ज माफी से लेकर गलत बिजली बिल में माफी पर पीएम और सीएम हस्ताक्षर को बाध्य होंगे। यह न हुआ तो कोई बात नहीं, कांग्रेस की सरकार बनने पर 10 दिन के अंदर किसानों को कर्ज माफ किया जाएगा और बिजली के बिल आधे कर दिए जाएंगे। यह चुनावी नारा नहीं है। कांग्रेस ने इस पर कोई वादा नहीं किया था लेकिन वर्ष 2008 में 70 हजार करोड़ रुपये किसान के कर्ज वाले माफ कर दिए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के समय वायदा किया था कि स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू की जाएगी, लेकिन सत्ता में आने के बाद ऐसा कुछ नहीं किया गया। इस रिपोर्ट में गन्ना, धान और सब्जियों के लिए 50 फीसदी से अधिक समर्थन मूल्य की बात थी लेकिन लागू नहीं हुई। 
 

40 मिनट के भाषण में किसानों को लुभाने का प्रयास
0 बीमा राशि सहित अन्य मामलों को उठाया

पुवायां (शाहजहांपुर)। राहुल गांधी ने पुवायां में अपने 40 मिनट के भाषण में किसानों को लुभाने के लिए हर हथकंडा अपनाया तो भाजपा, सपा और बसपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि 27 वर्ष से कांग्रेस की सरकार नहीं बनने से प्रदेश विकास के मामले में कोसों पीछे चला गया है और सबसे ज्यादा दुर्दशा किसानों की हुई है। 

राहुल गांधी ने अपने 40 मिनट के भाषण में 25 मिनट किसानों को दिए। किसानों के प्रश्न सुनकर उनके उत्तर दिए। उन्होंने भाषण में किसानों की दुखती रग बिजली नहीं मिलना, कर्ज माफी, बीमा राशि का भुगतान नहीं होना और समर्थन मूल्य का मुद्दा उठाया। किसानों के प्रश्नों के जवाब में फसल खराब होने पर बीमा राशि नहीं मिलने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर सब समस्याओं का निपटारा किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed