फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rozgar sewaks still waiting for salary from 19 months

रोजगार सेवकों की होली फीकी 19 माह से नहीं मिला है मानदेय

Tue, 27 Feb 2018 09:20 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर Updated Tue, 27 Feb 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
Rozgar sewaks still waiting for salary from 19 months
डेमो पिक

रोजगार सेवकों को 19 माह से मानदेय नहीं मिल सका है। इससे रोजगार सेवक बेहद परेशान हैं। होली पर कपड़े आदि की खरीदारी नहीं हो पाने से होली का त्योहार रोजगार सेवकों के लिए फीका रहेगा। रोजगार सेवकों ने मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को भेजे पत्र में बताया कि उन लोगों को 19 माह से मानदेय नही मिला है, जबकि अधिकारी उन लोगों से लगातार काम करा रहे हैं। मानदेय न मिलने से उनके परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। रोजगार सेवकों ने कहा कि होली से पूर्व उन लोगों को मानदेय दिलाया जाए, जिससे वह लोग होली ठीक से मना सकें। मानदेय नहीं मिलने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है। पत्र पर सतीश वर्मा, सुशील शर्मा, कुलवंत सिंह, प्रदीप मिश्रा, फूलचंद्र, अर्चना देवी, कांति देवी, इंद्रवती, नीतू, नवजोत सिंह, अवनीत वर्मा, सीमा देवी, शाहिद, बागीशचंद्र, मान सिंह आदि रोजगार सेवकों के हस्ताक्षर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed