{"_id":"69692a2cb17c42c03c0b1300","slug":"royal-challengers-won-thanks-to-kaifs-all-round-performance-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-163080-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कैफ के हरफनमौला प्रदर्शन से जीती राॅयल चैलेंजर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कैफ के हरफनमौला प्रदर्शन से जीती राॅयल चैलेंजर्स
विज्ञापन
निगोही। पुवायां मार्ग स्थित राइस मिल मैदान पर निगोही प्रीमियर लीग रॉयल चैलेंजर्स ने निगोही कैपिटल्स को तीन विकेट से हरा दिया। कैफ ने बल्लेबाजी व गेंदबाजी से बेहतर प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाई।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी निगोही कैपिटल्स की टीम 19.5 ओवर में 150 रन बनाकर ढेर हो गई। कप्तान जौंटी ने 45 गेंदों में सात चौकों की मदद से 51 रनों की पारी खेली। मध्यक्रम में फैज अली ने 26 रनों का योगदान दिया। टीम के अन्य बल्लेबाज खास प्रभाव नहीं छोड़ सके। रॉयल चैलेंजर्स के गेंदबाज कैफ ने चार ओवर में 31 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने महज दो रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए थे। 41 रन पर पांच विकेट गिर गए। उसके बाद कैफ ने 64 रनों की पारी खेली। असद अंसारी ने साथ देते हुए 44 रन बनाए। शानदार साझेदारी ने मैच का पासा पलट दिया। कैफ अपनी टीम को जीत दिलाकर ही लौटे। निगोही कैपिटल्स के गेंदबाज सुशील भास्कर ने चार ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। परवेज ने दो विकेट लिए। कैफ अंसारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।