{"_id":"62d709c11ac9c5761826003d","slug":"route-of-kanwar-yatra-divided-into-eight-zones-and-17-sectors-shahjahanpur-news-bly4918985192","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ जोन व 17 सेक्टर में बांटा गया कांवड़ यात्रा का रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ जोन व 17 सेक्टर में बांटा गया कांवड़ यात्रा का रूट
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भोले भंडारी के दर्शन करने के लिए जाने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने पर्याप्त इंतजाम कर दिए हैं। कांवड़ियों के रूट पर पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई। रूट को आठ जोन और 17 सेक्टर में विभाजित किया गया है। एसपी के सख्त निर्देश हैं कि ड्यूटी में बिल्कुल लापरवाही न बरती जाए।
सावन का महीना शुरू होने के साथ ही कांवड़ यात्रा भी शुरू हो गई। सोमवार को सबसे ज्यादा कांवड़िये जल चढ़ाते हैं। कांवड़ यात्रा को सकुशल कराने के लिए पुलिस ने खाका तैयार कर लिया है। पुलिस ने रूट को आठ जोन व 17 सेक्टर में बांटा है। कोतवाली क्षेत्र को दो, सदर बाजार को एक, आरसी मिशन को दो, रोजा और कांट को दो-दो,
जलालाबाद को चार, तिलहर को एक और पुवायां को तीन सेक्टरों में बांटा गया है। संबंधित थाना प्रभारी को निर्देश है कि अपने क्षेत्र से कांवड़ियों को सकुशल सीमा समाप्ति तक गुजरने तक निगाह बनाए रखें। इसके बाद अगले थाना प्रभारियों की जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन
एक निरीक्षक व 41 उप निरीक्षक की ड्यूटी लगाई
कांवड़ यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था का मैप तैयार कर लिया गया। एक शिफ्ट में एक निरीक्षक, 41 उप निरीक्षक, 179 हेड कांस्टेबिल, 34 महिला कांस्टेबिल, 38 होमगार्ड को नियुक्त किया है।
सावन महीने में कांवड़ यात्रा को लेकर सारी तैयारी कर ली गई। रूट को जोन व सेक्टर में बांट दिया गया। कांवड़ियों के गुजरने वाले रास्ते के चौराहों पर एनाउंस सिस्टम की व्यवस्था की जाएगी। जिससे उन्हें नियमों व अन्य जानकारियों को उपलब्ध कराया जा सकें। - संजय कुमार, एसपी सिटी