फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Route diversion will be implemented late at night, preparations for surveillance through drones

Shahjahanpur News: आज रात लागू होगा रूट डायवर्जन, ड्रोन से निगरानी की तैयारी

Sun, 21 Jul 2024 04:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Route diversion will be implemented late at night, preparations for surveillance through drones
शाहजहांपुर। सावन माह के पहले सोमवार को देखते हुए रविवार की रात से कांवड़ मार्ग पर रूट डायवर्जन को लागू कर दिया जाएगा। वाहनों को रोकने के लिए बैरियर लगाए जाएंगे तो ड्रोन के साथ सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। प्रमुख चौराहों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे। किसी हादसे की स्थिति में राजकीय मेडिकल कॉलेज में कांवड़ियों के लिए 20 बेड का वार्ड आरक्षित रहेगा।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद स्थित घटियाघाट से जल भरकर लखीमपुर के गोला में भगवान शिव का जलाभिषेक करने जाने वाले कांवड़ यात्रियों का रूट शाहजहांपुर जिले में करीब 50 किलोमीटर का है। लंबे रूट को सात जोन व 16 सेक्टर में बांटा गया है।
विज्ञापन

कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए रूट डायवर्जन का खाका तैयार कर लिया गया है। शहर के बरेली मोड़ से जलालाबाद मार्ग पर भारी वाहनों को रोका जाना था, लेकिन शनिवार को कांवड़ यात्रियों के जत्थे नहीं आने के चलते रूट डायवर्जन नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों के संचालन की यथास्थिति रही। अधिकारियों के अनुसार, रविवार की रात से रूट डायवर्जन कर दिया जाएगा। यह सोमवार रात दस बजे तक लागू रहेगा। रूट डायवर्जन के दौरान रोडवेज की बसों का संचालन बस अड्डे से होगा। अनुबंधित बसों को हरदोई बाइपास से चलाने की तैयारी है।
-
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, दो प्लाटून पीएसी रहेगी तैनात
कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कांवड़ यात्रियों की ड्रोन से निगरानी कराने के साथ ही रास्ते में पड़ने वाले शिविरों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है। इसके अतिरिक्त स्थानीय पुलिस लगातार गश्त करेगी। जिले को दो प्लाटून पीएसी उपलब्ध हो गई है। पीएसी के जवानों को प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा की दृष्टि से लगाया जाएगा। पिपरोला चौकी के पास होल्डिंग एरिया बनाया जाएगा। कोई दुर्घटना होने पर कांवड़ियों को वहीं पर रोका जाएगा।
-
20 बेड का वार्ड आरक्षित किया
कांवड़ यात्रा को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी को अंतिम रूप दे दिया। राजकीय मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डॉ.राजेश कुमार ने बताया कि कांवड़ियों के लिए 20 बेड का वार्ड आरक्षित किया गया है। सर्जन, आर्थोपेडिक्स सर्जन की तैनाती कर दी गई है। सीएमओ डॉ.आरके गौतम ने बताया कि कांवड़ यात्रा के रूट पर स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात की जाएगी।
-
होटलों व ढाबों पर नाम लिखने के निर्देश
एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि कांवड़ रूट पर पड़ने वाले होटलों व ढाबों पर नाम लिखने के लिए संचालकों को निर्देशित कर दिया गया है। कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले ही नाम संशोधन करने के लिए भी कहा गया है।

-
इन मार्ग पर बड़े वाहनों के संचालन पर रहेगा प्रतिबंध
-चौक कोतवाली की बरेली मोड़ से थाना कांट, जलालाबाद की ओर जाने पर भारी वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। लखनऊ की ओर से आने वाले भारी वाहनों को सीधे गुजारा जाएगा। वह तिलहर-कटरा होते हुए जलालाबाद की ओर जाएंगे। पीलीभीत की ओर से आने वाले वाहनों को निगोही में हमजापुर चौराहे से पुवायां की ओर गुजारा जाएगा। मिर्जापुर में ढाई गांव चौराहा से ढाई घाट की तरफ और कांट में मदनापुर की तरफ से आने वाले वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा।
-
कांवड़ियों के आने पर रूट डायवर्जन की व्यवस्था को लागू किया जाएगा। व्यवस्था को बनाए रखने के लिए संबंधित को दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।
- अमित चौरसिया, सीओ यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed