फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rosa's loco pilots will run long distance trains,

रोजा के लोको पायलट चलाएंगे लंबी दूरी की ट्रेनें, आदेश से बढ़ी दुविधा

Fri, 21 Jan 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Rosa's loco pilots will run long distance trains,
रोजा जंक्शन - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। मुरादाबाद डिवीजन में रोजा रेलवे स्टेशन को नंबर वन माना जाता है। वर्तमान में यहां मेल/एक्सप्रेस के 30, पैसेंजर 33, मालगाड़ी 134 लोको पायलट हैं। जबकि सहायक लोको पायलटों की संख्या 369 हैं। बुधवार की रात एक नया फरमान आया है, जिसमें रोजा के लोको पायलटों को प्रतापगढ़, फैजाबाद, हरिद्वार, आजमगढ़ के लिए ट्रेन लेकर जाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

इस आदेश के जारी होने से लोको पायलट असमंजस की स्थिति में हैं। कुछ लोको पायलट इस आदेश को सही बता रहे हैं तो आधे से अधिक का कहना है कि नया आदेश सरासर गलत है। नए आदेश से दुर्घटनाएं अधिक होंगी, लोको पायलटों को रेस्ट (आराम करने का समय) कम मिलेगा। अभी तक रोजा के लोको पायलट मुरादाबाद, लखनऊ, सीतापुर, कानपुर के लिए ट्रेन चलाते थे।
विज्ञापन

यह है समस्या
फिलहाल प्रतापगढ़ से जो लोको पायलट ट्रेन लेकर चलता था, वह लखनऊ तक आता था। लखनऊ से ट्रेन लेकर चलने वाला मुरादाबाद तक जाता था और मुरादाबाद से चलने वाले को दिल्ली जाना होता था। इस तरह चार लोको पायलट एक ट्रेन को पहुंचाते थे, लेकिन अब नए फरमान के बाद दो लोको पायलट पूरी ट्रेन को चलाएंगे। प्रतापगढ़ से रोजा और रोजा से दिल्ली के लिए जाना होगा। इसी को लेकर लोको पायलटों में नाराजगी है। कई लोको पायलट लिखकर देने के लिए तैयार हैं कि उन्हें रिटायरमेंट दे दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नया आदेश सभी मायने में अनुचित है। टाइम टेबल और कंपेयर लिंक बनाने में वास्तविक रूप से कार्य करना संभव नहीं है। लगातार सात से आठ घंटे कार्य करना आसान नहीं है। नरमू ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ इसका हरसंभव विरोध करेगी और इसे लागू नहीं होने दिया जाएगा। - अमित भगत मिश्रा, लोको पायलट रोजा
जो फरमान जारी हुआ है उसके आधार पर गाड़ी चलाने से दुर्घटनाएं अधिक होंगी और लोको पायलट को आराम कम मिलेगा। लोको पायलट हमेशा तनावग्रस्त रहेगा। रोजा के लोको पायलटों ने लखनऊ और मुरादाबाद तक रास्ता देखा है। दूसरे डिवीजन में ट्रेन चलाने में असुविधाजनक होगा। - अनुराग श्रीवास्तव, लोको पायलट
ट्रेन चलाने में वैसे ही अधिक समय लगता है। जबसे दो मालगाड़ी जोड़कर चलाई जा रही हैं, तब से मेल एक्सप्रेस गाड़ी काफी लेट हो जाती हैं। अब इतनी दूर तक ट्रेन चलाकर ले जाना लोको पायलटों के लिए बहुत मुश्किल भरा कार्य होगा। इससे तो लोको पायलट परेशान ही होंगे। - राकेश कुमार सक्सेना, लोको पायलट
नया आदेश लोको पायलटों के लिए काफी घातक सिद्ध होगा। दूसरे एरिया में जाने के लिए काफी दिक्कत होगी। जगह-जगह नए सिग्नल लगाए गए हैं। नए सिग्नल को देखने में बहुत समय लगेगा। जिससे ओवरशूट की घटनाएं होंगी। इसलिए यह आदेश वापस लिया जाए। - राजेंद्र कुमार, लोको पायलट संडीला

नया आदेश आया है, जिसके आधार पर लोको पायलटों को ट्रेन चलानी हैं। लोको पायलटों से बातचीत की जाएगी। जो लोको पायलट तैयार होंगे, वे ट्रेन चलाएंगे। अन्यथा पुरानी व्यवस्था के हिसाब से ट्रेनें चलाई जाएंगी। जिन लोको पायलटों को नए आदेश के हिसाब से ट्रेन चलाने में परेशानी नहीं है वे चलाएं, जो तैयार नहीं है, वे न चलाएं। - वीरेंद्र कुमार झा, लोको निरीक्षक रोजा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed