फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rosa RPF 23 Rob him of Rs

रोजा आरपीएफ पर 23 हजार रुपये लूटने का आरोप

Sun, 29 Mar 2015 11:09 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sun, 29 Mar 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
Rosa RPF 23 Rob him of Rs
खरीदारी करने जा रहे रोजा के व्यापारी से 23 हजार रुपये छीनने का आरोप रोजा आरपीएफ पर लगा। साथ ही रेलवे एक्ट के तहत व्यापारी का फर्जी तरीके से चालान  भी किया गया। इस मामले की शिकायत पीड़ित के घरवालों मंडल सुरक्षा आयुक्त सहित पुलिस अफसरों से की है। साथ ही रोजा थाना में मामले की तहरीर भी दी।
विज्ञापन

रोजा थाना क्षेत्र के मठिया कालोनी निवासी श्यामलाल ने पुलिस को बताया की उसका बेटा संजय रोजा मंडी मे गुड़ का कारोबार करता है। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे वह 23 हजार रुपये लेकर गुड़ की खरीदने जा रहा था। घर के पास से ही आरपीएफ के जवानों उसे पूछताछ के बहाने बुलाकर मारापीटा और रुपये छीन लिए। साथ ही फर्जी मुकदमा लगाकर बंद कर दिया।
विज्ञापन

रोजा पुलिस ने मामले की जानकारी आरपीएफ  के मंडल सुरक्षा आयुक्त को दे दी। इस मामले मे आरपीएफ  चौकी के प्रभारी ने बताया कि संजय को शनिवार की शाम करीब पांच बजे रेलवे की 22 पेंडोल क्लिप के साथ पकड़ा गया। कहा कि रोजा थाना के एक सिपाही के संरक्षण में ही चोरों का गिरोह सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘मठिया कालोनी के संजय को 22 पेंडोल क्लिप, आदर्श नगर के साजन 18 पेंडोल क्लिप के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। आदर्श नगर के देवेश और नरेश को रेलवे एक्ट के तहत पकड़ा गया। आरोपियों के घरवाले आरपीएफ  पर फर्जी रूप से बंदकर धन उगाही के बाद जमानत पर छोड़ने का आरोप लगा रहे है।’
- मोहम्मद अनीस, चौकी प्रभारी, रोजा आरपीएफ

एक-दूसरे को नीचा दिखाने में लगी खाकी
रोजा। संपत्ति और सुरक्षा को दरकिनार कर खाकी चोरों को संरक्षण दे रही है। इससे सिविल पुलिस और आरपीएफ के बीच तनातनी चल रही है। दोनों ही सुरक्षा बल एक-दूसरे पर चोरों को संरक्षण देने का आरोप लगा रहे हैं। इसके साथ ही चोरों को पकड़कर एक दूसरे के खिलाफ आडियो क्लिप और वीडियो बनाकर साक्ष्य के रूप में जमा कर रहे हैं।
वर्चस्व की इस जंग की शुरुआत 19 जनवरी को हुई थी। रोजा पुलिस के दरोगा हरीनाथ यादव ने तीन चोरों को स्कॉर्पियो और  20 बोरा चावल के साथ गिरफ्तार किया था। चोरो ने आरपीएफ जवानों की संलिप्तता की बात कही थी। इसके बाद आदर्श नगर के एक चोर को रोजा पुलिस ने करीब एक माह पहले 14 बोरा चावल सहित पकड़ा था। इसमें आरपीएफ के चौकी प्रभारी द्वारा सिफारिश की जाने की चर्चा खूब हुई थी।

सिविल पुलिस का तरीका अपनाते हुए आरपीएफ के जवानों ने शनिवार को एक युवक को 22 पैंडोल क्लिप सहित पकड़ा है। इस चोरी में चोरों को संरक्षण देने में रोजा थाने के एक सिपाही का नाम सामने आया। इसे हवा देने के लिए आरपीएफ ने खबरनवीसों को बुला लिया। सीओ सदर ने इस मामले मे आरपीएफ  के मंडल सुरक्षा आयुक्त से शिकायत की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed