{"_id":"6ae648cca13c332af202d92f","slug":"accused-acquitted-in-case-involving-a-life-threatening-attack-and-recovery-of-a-handgun-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-188865-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जानलेवा हमले व तमंचा बरामदगी के मामले में आरोपी को किया बरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जानलेवा हमले व तमंचा बरामदगी के मामले में आरोपी को किया बरी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सदर बाजार क्षेत्र में 14 साल पुराने जानलेवा हमले और तमंचा बरामदगी के मामले में अदालत ने आरोपी कल्लू उर्फ धर्मवीर को दोषमुक्त कर दिया।
मामला 30 दिसंबर 2012 का है। मोहल्ला महमंद जलालनगर निवासी शब्बू ने आरोप लगाया था कि वह साथियों के साथ सुभाषनगर तिराहे के पास जा रहा था। इसी दौरान कल्लू ने गाली-गलौज करते हुए तमंचे से जान से मारने की नीयत से फायर किया। आरोप था कि बाद में उसे पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया गया और उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए। इस मामले में जानलेवा हमले, आर्म्स एक्ट आदि के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था।
मुकदमे के दौरान अभियोजन और बचाव पक्ष ने कई गवाह पेश किए। अदालत ने पाया कि अभियोजन के साक्ष्यों में असंगति, विरोधाभास और महत्वपूर्ण विसंगतियां हैं। त्वरित न्यायालय प्रथम प्रियंका सिंह ने कल्लू उर्फ धर्मवीर को दोनों मामलों में दोषमुक्त कर दिया।