फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rosa Mundi online Starting sale

रोजा मंडी में ऑनलाइन खरीद-फरोख्त शुरू

Fri, 30 Sep 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Fri, 30 Sep 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा ने शुक्रवार को रोजा मंडी में ई नेशनल एग्रीकल्चर मार्केटिंग सिस्टम का शुभारंभ फीता काटकर किया है। इसके साथ ही रोजा मंडी देश की दो सौ मंडियों के साथ ऑनलाइन हो गई। अब देश भर के व्यापारी रोजा मंडी से खाद्यान्नों की खरीद फरोख्त ऑनलाइन कर सकेंगे, जिसे किसानों को बिचौलियों से मुक्ति मिलने के साथ साथ उनको उनकी उपज का वाजिब मूल्य भी मिल सकेगा।
शुक्रवार की दोपहर तीन बजे प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा, शिक्षक विधायक संजय मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह रोजा मंडी पहुंचे, जहां सभापति व सिटी मजिस्ट्रेट विजय शंकर दुबे सचिव संजय सिंह ने बुकें भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद राज्यमंत्री ने कार्यालय परिसर में आनलाइन के लिए लगाए गए कंप्यूटर, कृषि से संबंधित उपकरणों के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
विज्ञापन

इस मौके पर राज्यमंत्री ने कहा कि अब किसानों की उपज पर कोई डाका नहीं डाल पाएगा। ई नेशनल एग्रीकल्चर मार्केटिंग से किसानों की उपज को देश के व्यापारी खरीद सकेंगे उनका भुगतान भी आन लाइन हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक विधायक संजय मिश्रा ने कहा कि देश की हाइटेक दो सौ मंडियों में हमारे रोजा की मंडी को भी स्थान मिला है। इससे हमारे जनपद ही नहीं आसपास के जिलों के किसान लाभांवित होंगे। किसानों को जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, मंडी सभापति व सिटी मजिस्ट्रेट विजय शंकर दुबे व मंडी सचिव संजय सिंह ने भी संबोधित किया। 

समारोह को सफल बनाने में विक्रम बाजपेयी, राम मोहन त्रिवेदी, चंद्रभूषण मौर्य, गौरी पांडेय, अल्का मिश्रा, सुनील सक्सेना, राजेन्द्र सिंह आदि का योगदान रहा है। राइस मिलर रामचंद्र सिघंल, सुरेश चंद्र, हरि बाबू, मोदी बाबू, गुड्डू बाबू आदि आढ़ती मौजूद थे। संचालन इंदु अजनबी और धर्मवीर मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed