फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rosa Mundi deleted encroachments

रोजा मंडी में हटाए गए अवैध कब्जे 

Sat, 11 Feb 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sat, 11 Feb 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
Rosa Mundi deleted encroachments
तोड़फोड़ करती जेसीबी।
डीएम कर्ण सिंह चौहान के आदेश के बाद शनिवार को रोजा मंडी के अंदर आढ़तियों के अवैध कब्जों को बुलडोजर से हटा दिया गया। इससे आढ़तियों में दहशत का माहौल रहा। डीएम ने अब डीएफओ को फत्तेपुर चुंगी से रोजा ओवरब्रिज तक अवैध कब्जेदारों को हटाने के आदेश दिए हैं। बता दें कि पिछले दिनों डीएम कर्ण सिंह चौहान रोजा मंडी में ईवीएम रखने के लिए बनाए गए स्ट्रांगरूम और मतगणना की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सब्जी मंडी गेट और मंडी के अंदर अवैध कब्जों को देखकर नाराजगी व्यक्त की थी। डीएम ने मंडी सचिव को तत्काल कब्जे हटाने के निर्देश दिए थे। आढ़तियों के दो दिन का समय मांगने पर उन्हें समय भी दिया गया, लेकिन इसके बावजूद अवैध कब्जे नहीं हटाए गए। शनिवार को मंडी सचिव संजय सिंह, ईओ नगर पंचायत रोजा अनिरुद्ध पटेल, प्रभारी निरीक्षक रोजा कमरुल हसन की अगुवाई में दोपहर बाद अवैध कब्जे हटाने शुरू किए। यह काम रविवार को भी जारी रहेगा। मंडी सचिव संजय सिंह ने बताया कि मंडी के गेट और मंडी के अंदर का अतिक्रमण हटा दिया गया है। कुछ जगह अभी बची हैं। वहां रविवार को अतिक्रमण हटाया जाएगा। उधर, वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार डीएम ने फत्तेपुर चुंगी से रोजा रेलवे ओवरब्रिज के पास तक राजमार्ग के दोनों ओर 22 मीटर तक बने अवैध कब्जों को हटानेे के साथ पौधरोपण कर ट्री-गार्ड लगाने के आदेश दिए हैं। वन विभाग ने अवैध निर्माणों को लाल रंग से चिन्हित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed