फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rookie power line breakdown Four hours were electric trains

बिजली लाइन टूटने से रुकी रहीं चार घंटे इलेक्ट्रिक ट्रेनें

Tue, 18 Oct 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Tue, 18 Oct 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
बिलपुर और टिसुआ स्टेशनों के बीच रेलवे की बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण लगभग चार घंटे तक अपलाइन की इलेक्ट्रिक ट्रेनों का आवागमन ठप रहा। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन

तिलहर रेलवे स्टेशन मास्टर गिरीश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह लगभग सात बजे बिलपुर और टिसुआ स्टेशनों के बीच बिजली लाइन टूटने की सूचना मिलने के बाद तिलहर रेलवे स्टेशन पर फैजाबाद से सहारनपुर को जा रही 54232  अप ट्रेन 7.35 बजे रोक दी गई क्योंकि इस ट्रेन मे इलेक्ट्रिक इंजन लगा हुआ था। सूचना पर इसके पीछे अन्य स्टेशनों पर भी इलेक्ट्रिक इंजन लगी हुई ट्रेनें रोक दी गईं। जिनका संचालन लाइन ठीक होने के चार घंटे बाद हो सका। इलेक्ट्रिक इंजन ट्रेनों के चार घंटे हुए ठहराव से यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। तिलहर रेलवे स्टेशन पर खड़ी फैजाबाद सहारनपुर ट्रेन के यात्री खासे परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed