फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Robber bride who absconded with jewelery and cash arrested

Shahjahanpur News: जेवर और नकदी समेत फरार हुई लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार

Wed, 10 Jul 2024 03:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 10 Jul 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Robber bride who absconded with jewelery and cash arrested
थाना रामचंद्र मिशन पुलिस की हिरासत में लुटेरी दुल्हन पूजा। स्रोत: पुलिस विभाग
भावलखेड़ा (शाहजहांपुर)। थाना रामचंद्र मिशन पुलिस ने शादी के बहाने माल-जेवर लेकर फरार होने वाली लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से जेवर भी बरामद हुए हैं। उसका एक साथी फरार हो गया। महिला इससे पूर्व भी हरदोई में एक व्यक्ति के साथ शादी कर घर से जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई थी।
विज्ञापन

मोहल्ला फत्तेपुर रेती निवासी रामस्वार्थ शुक्ला ने बताया कि गत 27 मई को पूजा उर्फ गुड्डी निवासी ग्राम कुलिक्षा थाना पसगवां जनपद लखीमपुर खीरी ने उसके साथ शादी की थी। उसी दिन रात को पूजा अपने साथी विजय निवासी मोहल्ला रेती थाना रामचंद्र मिशन की मदद से घर से जेवर और नकदी लेकर चली गई। इंस्पेक्टर चंद्र प्रकाश शुक्ला ने बताया कि मंगलवार को हरदोई बाइपास चौराहे के निकट फ्लाईओवर के पास से आरोपी महिला पूजा को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

उसके कब्जे से एक सोने की चेन, एक जोड़ी बिछुए और 580 रुपये नकद बरामद हुए हैं। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। इसके कारण पैसों की तंगी रहती थी। इसलिए झूठी शादी कर चोरी की योजना बनाई। इससे पहले उसने हरदोई के थाना शाहबाद क्षेत्र के गांव अगापुर में झगड़ू ठाकुर से शादी की थी। रात में माल और जेवर चोरी कर चंपत हो गई थी। इसके बाद रामस्वार्थ से मुलाकात हुई। महिला ने रामस्वार्थ को हरदोई कचहरी बुलाया। यहां स्टांप पेपर में दूसरा आधार कार्ड पूजा पत्नी राजेश निवासी बिलग्राम हरदोई का लगा दिया, ताकि उसकी पहचान उजागर न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


000

वादी का मोबाइल जब्त कर पुलिस ने थाने में बैठाया
भावलखेड़ा। थाना रामचंद्र मिशन पुलिस ने आरोपी महिला का चालान करने के बाद वादी रामस्वार्थ शुक्ला को ही थाने में बैठा लिया और उसका मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस उन पर गिरफ्तार महिला आरोपी को तमंचे से धमकाने का आरोप लगा रही है। इंस्पेक्टर चंद्र प्रकाश शुक्ला ने बताया कि वादी को पूछताछ के लिए रोका गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed