फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   roar of tigers once echoed in the forests of Shahjahanpur

World Tiger Day: शाहजहांपुर में कभी सुनाई पड़ती थी बाघों की दहाड़, अंग्रेजों ने सूना कर दिया था जंगल

Wed, 29 Jul 2026 04:24 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 29 Jul 2026 04:24 PM IST
सार

शाहजहांपुर के जंगल कभी बाघों का घर थे। इतिहासकार विकास खुराना ने बताया कि ब्रिटिश शिकार से 1909 तक बाघ लगभग खत्म हो गए। बिली अर्जन सिंह के प्रयासों से दुधवा और पीलीभीत टाइगर रिजर्व बने। इसमें शाहजहांपुर की भूमि भी शामिल है। 

विज्ञापन
roar of tigers once echoed in the forests of Shahjahanpur
शाहजहांपुर जिले में वन क्षेत्र - फोटो : संवाद

विस्तार

एक समय शाहजहांपुर के उत्तर और उत्तर-पूर्व के घने जंगल बाघों के स्वतंत्र विचरण और प्रजनन के लिए देश के सबसे उपयुक्त क्षेत्रों में शामिल थे। यहां बाघों का दहाड़ गूंजती थी। एसएस कॉलेज के इतिहास विभागाध्यक्ष एवं इतिहासकार डॉ. विकास खुराना ने बताया कि ब्रिटिशकालीन दस्तावेजों के अनुसार 19वीं सदी की शुरुआत तक बाघ रामगंगा तक निर्बाध विचरण करते थे। हिमालय की तराई से लगी जलवायु और घने वन उनके लिए अनुकूल थे।

विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अंग्रेज अधिकारियों के शिकार के जुनून ने कुछ ही दशकों में बाघों की संख्या नगण्य कर दी। गजेटियर ऑफ टेरिटरीज अंडर द नॉर्थ वेस्ट प्रोविन्स, द लेविन लेटर्स और द ओरिजिनल स्पोर्ट्स में तत्कालीन जिलाधिकारी मॉड्यूटेंट रिक्ट्रेट के 20 तथा कर्नल प्लेट व वॉर्मटेंट पार्टी के 12-12 बाघों के शिकार का उल्लेख मिलता है। वर्ष 1909 तक जिले से बाघ लगभग समाप्त हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में भेड़ियों का आतंक भी रहा 
डॉ. खुराना के अनुसार बाघों के खत्म होने के बाद शाहजहांपुर में भेड़ियों का आतंक बढ़ गया और जिले को भेड़ियों का घर तक कहा जाने लगा। बाद में वन्यजीव संरक्षणवादी बिली अर्जन सिंह के प्रयासों से 1977 में दुधवा राष्ट्रीय उद्यान और 1988 में पीलीभीत टाइगर रिजर्व अस्तित्व में आया, जिसमें शाहजहांपुर की 1736.90 हेक्टेयर भूमि भी शामिल की गई। 

प्रिंस, हैरियट, जूलियट और बाघिन तारा जैसे बाघों के पुनर्वास से संरक्षण अभियान को नई दिशा मिली। आज दुधवा परिक्षेत्र में 90 से अधिक बाघ हैं। डॉ. खुराना का कहना है कि बाघ स्वस्थ पारिस्थितिकी तंत्र के सबसे बड़े संरक्षक हैं, इसलिए उनका संरक्षण पर्यावरण संरक्षण की अनिवार्य शर्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed