{"_id":"591208954f1c1bfe74850f57","slug":"roadways-employees-will-get-the-benefit-of-seventh-pay","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज कर्मियों को जल्द मिलेगा सातवें वेतन का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज कर्मियों को जल्द मिलेगा सातवें वेतन का लाभ
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
Updated Tue, 09 May 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक हुई
रोडवेज राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक मंगलवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष राजेश कुमार पंाडेय ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए शाखा मंत्री विनोद मिश्रा ने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व के द्वारा सातवें वेतनमान को दिलाने के लिए जो कदम उठाए गए हैं वह अंतिम चरण में हैं। यह भी कहा कि समस्त नियमित कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का लाभ जरूर मिलेगा। यह भी कि संविदा के सभी चालक परिचालक अपने मन में यह बात बैठा लें कि उनकी लड़ाई केवल परिषद ने ही लड़ी है। जल्द ही उन सभी के मानदेय में भी बढ़ोत्तरी होगी। उपाध्यक्ष राकेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि एकता ही शक्ति की कुंजी है। इस दौरान सभी चालक और परिचालकों को अपने किलोमीटर मिलान करने की बात कही। इस मौके पर सभी कर्मचारियों को स्वच्छता अभियान के तहत सफाई करने की शपथ भी दिलाई गई। बैठक में सुशील त्रिवेदी, दीपक सक्सेना, राम खिलावन, रमेश गुप्ता, संतोष शुक्ला, कपिल अवस्थी, केके गुप्ता, धर्मेंद्र, दिलीप आदि मौजूद रहे।