फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Roadways bus crushed the laborer in Shahjahanpur laborers jammed highway

Shahjahanpur: मजदूर को रोडवेज बस ने कुचला, आक्रोशित मजदूरों ने किया पथराव, हाईवे जाम

Thu, 15 Sep 2022 09:12 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 15 Sep 2022 09:12 PM IST
सार

एनएचएआई लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर हो रहे निर्माण कार्य में संजीव मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार शाम को संजीव साइकिल से जा रहा था जब बरेली की तरफ से आ रही शाहजहांपुर डिपो की रोडवेज बस ने रेयान इंटरनेशनल स्कूल के करीब उसे कुचल दिया।

विज्ञापन
Roadways bus crushed the laborer in Shahjahanpur laborers jammed highway
शाहजहांपुर डिपो की बस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिहार के बेगूसराय निवासी संजीव ताती (35) को रोडवेज बस ने कुचल दिया। राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस बीच मजदूरों ने करीब आधे घंटे हाईवे जाम करते हुए पथराव कर बस के शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने पहुंचकर मामले को शांत किया।

विज्ञापन


एनएचएआई लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर निर्माण कार्य करा रहा है। यहां संजीव मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार शाम को संजीव साइकिल से जा रहा था। शाम करीब साढ़े सात बजे बरेली की तरफ से आ रही शाहजहांपुर डिपो की रोडवेज बस ने हाईवे पर खन्नौत नदी का पुल पार करते ही रेयान इंटरनेशनल स्कूल के करीब उसे कुचल दिया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर गई, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ घटना से आक्रोशित मजदूरों व ग्रामीणों ने सड़क जाम करते हुए पथराव कर दिया। बस के शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस में कुछ यात्री ही थे जो उतरकर चले गए। युवक डंडे लेकर उपद्रव भी करने लगे। सीओ सिटी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे में युवक की मौत के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed