{"_id":"e2c43a2a4b55d790b351d4f3ab7676de","slug":"roadways-bus-conductor-the-examination-to-be-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस कंडक्टर बनने को दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस कंडक्टर बनने को दी परीक्षा
शाहजहांपुर
Updated Mon, 07 Sep 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस कंडक्टर बनने के लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से शहर के 21 केंद्रों पर आयोजित कराई गई परीक्षा में करीब चार हजार परीक्षार्थी शामिल रहे। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से निपट गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने परीक्षा पर नजर बनाए रखी।
रोडवेज बस कंडक्टर के परीक्षार्थियों की लिखित परीक्षा अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित कराई गई थी। इसमें सामान्य हिंदी के 50 प्रश्न, सामान्य ज्ञान के 30 प्रश्न, सामान्य बुद्धि परीक्षण के 30 प्रश्न और गणित के 40 प्रश्न शामिल थे। पेपर 300 अंक का था, जिसे 10 से 12 बजे तक दो घंटे की अवधि में हल करना था। जिले में 21 केंद्रों पर करीब 7000 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, लेकिन करीब 4000 परीक्षार्थी ही शामिल हो सके।
परीक्षा के दौरान एडीएम (वित्त एवं राजस्व) पीके श्रीवास्तव ने राजकीय इंटर कॉलेज, सुदामा प्रसाद इंटर कन्या इंटर कॉलेज, फूलसिंह इंटर कॉलेज, एजेड इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से होती हुई मिली।
विज्ञापन
ट्रेनों पर बैठने को हुई धक्का-मुक्की और मारपीट
शहर के रोडवेज बस कंडक्टर की परीक्षा छूटने के बाद घर पहुंचने की जल्दी में परीक्षार्थियों ने रेलवे स्टेशन पर हो-हल्ला किया। ट्रेन पर चढ़ने की जल्दी में युवकों में धक्का-मुक्की और मारपीट भी हो गई। कई बोगियों को रेलयात्रियों ने अंदर से बंद कर लिया तो परीक्षार्थियों ने बाहर से गेट और खिड़की पर शोर मचाया। बावजूद इसके खिड़की न खोलने वालों के साथ मारपीट भी की।
रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म बनी सराय
परीक्षा देने के लिए आए युवकों ने पहले तो स्टेशन के आसपास होटलों और सराय पर रुकने के लिए पूछताछ की, लेकिन होटल न मिलने पर अधिकांश यात्री और परीक्षार्थियों ने प्लेटफार्म को सराय समझकर बिस्तर लगा दिया। प्लेटफार्म एक, दो और तीन पर अधिकांश स्थानों पर रेलयात्री लेटे नजर आए।
बेहोश हो गया एक परीक्षार्थी
मेरठ से परीक्षा देने के लिए आया एक परीक्षार्थी परीक्षा देने के बाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। यहां पर वह बेहोश गया। उसके साथियों ने स्टेशन पर उसके चेहरे पर पानी डाला और कुछ मेडिसिन दी। इसके बाद होश आने पर उसे गोद में उठाकर ट्रेन में बैठाया।
गलती से सीतापुर पैसेंजर पर चढ़ गए परीक्षार्थी
स्टेशन पर सियालदाह और अपलाइन पर मेरठ की ओर जाने वाली ट्रेनों का इंतजार रहे परीक्षार्थियों को सीतापुर पैसेंजर आती दिखाई दी, तो वे एकदम से उस ओर दौड़ पड़े। प्लेटफार्म चार पर पहुंची सीतापुर पैसेंजर में चढ़ गए। बाद में ट्रेन का इंजन बदलने पर ही वे लोग उतरे।
बरेली के यात्री यकायक बढ़े
रविवार को बरेली की ओर जाने वाले रेलयात्रियों की संख्या यकायक बढ़ गई। इनमें तमाम परीक्षार्थी शामिल थे, जो बरेली होकर अपने गंतव्य को जाना चाहते थे। इस बारे में रोडवेज के एआरएम आरके वर्मा ने कहा कि यात्रियों की अधिक संख्या को देखते हुए बरेली जाने वाली बसों की संख्या बढ़ा दी गई थी।