फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   roadway bus station

तिलहर में बस स्टॉप पर नहीं आतीं रोडवेज की बसें, यात्री परेशान

Sat, 11 Dec 2021 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
roadway bus station
तिलहर में हाईवे पर शाहजहांपुर डिपो की बस यात्रियों को उतारते हुए। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। नगर में रोडवेज बस अड्डा सिर्फ नाम का है। काफी समय से बसें यहां बस स्टॉप पर नहीं आ रही हैं। परिवहन निगम की बसें हाईवे पर फर्राटा भरते हुए निकल जाती हैं। शाहजहांपुर डिपो की बसें भी अंदर बस स्टॉप पर नहीं आ रही है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

तिलहर तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा नगर क्षेत्र के सैकड़ों लोग प्रतिदिन यहां से यात्रा करते हैं। लगभग ढाई दशक पहले परिवहन मुख्यालय लखनऊ द्वारा तिलहर में प्रदेश की सभी डिपो की बसें रोकने के आदेश हो चुके हैं। आदेश के बाद कुछ समय तक आदेश का पालन किया, लेकिन बाद में धीरे-धीरे बंद हो गया। वर्तमान में नगर के अंदर बने बस स्टॉप पर शाहजहांपुर डिपो तक की बसें नहीं आ रही हैं।
विज्ञापन

नगर के बाईपास तिराहे और चौराहे पर यदा-कदा शाहजहांपुर डिपो की बसें रुक जाती हैं। कस्बे में बना रोडवेज परिसर बैंडबाजे वालों और शादी-बरात में आने वाले वाहनों का अड्डा बन कर रह गया है। रोडवेज विंडो पर ठेका कर्मचारी रवि सक्सेना ने बताया कि काफी दिनों से यहां कोई बस नहीं आ रही है। ड्यूटी पर स्टेशन प्रभारी ओंकार सक्सेना तीन दिन से छुट्टी पर हैं। चौराहे पर खड़े होकर मुश्किल से कभी-कभी बसें यहां अंदर लाई जाती हैं, लेकिन इधर कोई बसें नहीं आ रही है। शाहजहांपुर व बदायूं के लिए चलने वाली एकमात्र शटल बस सेवा भी एक महीने से बंद है, जिसके कारण बदायूं जाने वाले यात्री बेहद परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी दूरी की बसें फर्राटा भरते हुए निकल जाती है
राष्ट्रीय राजमार्ग पर लखनऊ, दिल्ली, गोरखपुर, अमरोहा, बिजनौर, सहारनपुर, हरदोई, मेरठ, गोला, सीतापुर सहित तमाम डिपो की बसें यहां से निकलती हैं और इन सभी बसों के स्टॉपेज तिलहर में है, पर कोई भी बस चालक तिलहर से यात्रियों को नहीं ले जाता है। कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से चालक-परिचालक मनमानी कर रहे हैं। बरेली और महल खंड डिपो की बसें भी नहीं रुक रही हैं शाहजहांपुर डिपो की कुछ बसें ही रुकती हैं।
बरेली से शाम को तिलहर के लिए बस नहीं
बरेली जाने वाले यात्री वापसी में तिलहर आने के लिए बरेली के सेटेलाइट बस अड्डे पर घंटों खड़े रहते हैं, लेकिन कोई भी बस चालक-परिचालक तिलहर की सवारी बैठाना मुनासिब नहीं समझता है। शाहजहांपुर डिपो की बसें भी शाम के समय बीसलपुर होकर शाहजहांपुर जाती हैं, इसलिए लोकल बसों से भी यात्री तिलहर नहीं आ पाता है। कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला है।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर खुले में खड़े होते हैं यात्री
नगर में बस स्टॉपेज पर बसें न आने से यात्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बसों के इंतजार में घंटों खड़े रहते हैं। धूप, सर्दी, बरसात सभी कुछ यात्रियों को झेलनी पड़ती है। जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। इससे नागरिकों में रोष व्याप्त है।
तिलहर में बसों का बहुत बुरा हाल है। यहां पर अन्य डिपो की बात छोड़ दें, शाहजहांपुर और बरेली डिपो की बसें भी नहीं रुकती हैं। बरेली से शाम को आने के लिए यात्री सेटेलाइट पर बस का इंतजार करते हैं, लेकिन बस चालक बीसलपुर होकर शाहजहांपुर जाना पसंद करते हैं। - संजय मिश्रा, एडवोकेट
नगर का रोडवेज बस स्टॉप लोगों के लिए छलावा बना हुआ है। अंदर बसें ना आने से यात्री बेहद परेशान हैं। परिवहन निगम के अधिकारी बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहे हैं। मैं उच्चाधिकारियों से मांग करता हूं कि तत्काल तिलहर में रोडवेज बसों का स्टॉपेज सुनिश्चित किया जाए। - डॉ. प्रमोद मिश्रा
फोटो 40
काफी वर्ष पहले से प्रदेश की सभी डिपो के स्टॉपेज हैं, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण चालक व चालक तिलहर में बसें नहीं रोक रहे हैं। जिसके कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। शीघ्र व्यवस्था न होने पर व्यापार मंडल आंदोलन को विवश होगा। - हितेश कुमार गुप्ता, अध्यक्ष, व्यापार मंडल

मैं प्रतिदिन शाहजहांपुर से तिलहर आता-जाता हूं। रोडवेज व्यवस्था बहुत खराब है। बस अड्डे पर बसें नहीं आती है। मैं हाईवे पर काफी देर तक खड़ा रहता हूं। बस मिलने पर चढ़ जाता हूं। वापसी पर चालक परिचालक यहीं उतार देते हैं। परिवहन निगम की व्यवस्था में तत्काल सुधार होना चाहिए। - शांतनु सिंह, दंत चिकित्सक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed