{"_id":"681d07e1bb90af24dd0437d1","slug":"roads-were-found-broken-in-mohalla-amanzai-jalalnagar-water-was-flowing-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-143402-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मोहल्ला एमनजई जलालनगर में टूटी मिलीं सड़कें, बह रहा था पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मोहल्ला एमनजई जलालनगर में टूटी मिलीं सड़कें, बह रहा था पानी
Fri, 09 May 2025 01:07 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 09 May 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
मोहल्ला एमनजई जलालनगर वार्ड 22 में टूटी सड़क देखकर नाराजगी व्यक्त करतीं महापौर अर्चना वर्मा। स्
शाहजहांपुर। महापौर जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को महापौर अर्चना वर्मा ने मोहल्ला एमनजई जलालनगर वार्ड नंबर 22 में लोगों के घर-घर जाकर उनकी समस्याओं को सुना। गलियां काफी ऊबड़-खाबड़ मिलने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। सड़कों पर पानी भी बह रहा था।
निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर दिन में स्ट्रीट लाइट जलते देखकर उन्होंने विद्युत निगम के अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए। सड़क पर लोगों ने फल और सब्जी के दुकानें लगाकर अतिक्रमण कर रखा था। इससे राहगीरों को निकलने के साथ यातायात व्यवस्था में दिक्कत हो रही थी।
उन्होंने नगर निगम की अतिक्रमण निरोधक टीम को निर्देशित किया कि वे जल्द से जल्द ऐसे अस्थायी अतिक्रमण को हटाने की प्रक्रिया शुरू करें। महापौर ने क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक, प्रकाश व्यवस्था प्रभारी और अतिक्रमण नियंत्रण अधिकारी को तत्काल प्रभाव से सुदृढ़ सफाई व्यवस्था, नालियों की सफाई और अतिक्रमण हटाने के लिए कहा।
विज्ञापन
उन्होंने वार्ड के पार्षद जितेंद्र सिंह से भी संवाद कर नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी, महाप्रबंधक जल सौरभ श्रीवास्तव, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक हरवंश दीक्षित मौजूद रहे।