फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Roads were dug up and jammed.

Shahjahanpur News: सड़कें खोदकर छोड़ीं, लग रहा जाम

Wed, 08 Nov 2023 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 08 Nov 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Roads were dug up and jammed.
टाउनहॉल रोड पर लगा जाम।संवाद
शाहजहांपुर। सीवर लाइन डालने के लिए सड़कों को खोदकर छोड़ दिया गया। उनकी मरम्मत तक नहीं की जा रही। जबकि त्योहारी सीजन में बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। सड़कों की वजह से शहरभर में जाम की समस्या बनी हुई है। मंगलवार को भी कई जगह जाम लगा रहा।
विज्ञापन

जल निगम की ओर से शहर में सीवर लाइन डालने का काम जारी है। मंगलवार को टाउनहाल रोड पर जेसीबी से खोदाई कर सीवर लाइन डालने का काम किया गया जिससे रोड पर एक साइड से ही वाहनों का आवागमन हुआ और जाम की समस्या बनी रही। सुबह जब स्कूली बच्चे और कर्मचारी अपने घरों से निकले तो काफी देर तक जाम लगा रहा। इसमें स्कूली वाहन फंसे रहे। जाम की वजह से बच्चे देरी से स्कूल पहुंच सके। कर्मचारियों को भी अपने कार्यालयों तक पहुंचने में देरी हुई। दोपहर को स्कूल छूटने व शाम को कार्यालय की छुट्टी होने पर भी यही स्थिति हो गई। अंजान चौकी के पास भी जाम लगा। जिसकी वजह से लोगों को परेशान होना पड़ा। दीपावली के लिए बाजार में खरीदारी के लिए आने-जाने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई।
विज्ञापन

अंटा चौराहा से खिरनीबाग रोड पर दोपहर में जाम की समस्या बनी रही। जिसमें स्कूली और मरीजों के वाहन फंसे रहे। चौराहे पर तैनात यातायातकर्मियों को भी जाम खुलवाने में पसीना आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed