फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   road jaam

जाम में फंसे शिक्षक विधायक ने सड़क पर बिछाया बिस्तर

Sun, 14 Dec 2014 11:09 PM IST
रौसरकोठी (श्ााहजहांपुर)
रौसरकोठी (श्ााहजहांपुर) Updated Sun, 14 Dec 2014 11:09 PM IST
विज्ञापन
road jaam

शिक्षक विधायक संजय मिश्रा शनिवार की रात 10 बजे अपने घर जाते वक्त रास्ते

विज्ञापन
में रौसरकोठी मार्ग पर लगे जाम में फंसने पर झुंझला गए। जब उन्हें रास्ता नहीं मिला तो अपने समर्थकों के साथ सड़क पर ही बिस्तर बिछाकर बैठ गए। समर्थक काफी देर तक हंगामा काटते रहे। बाद में पुलिस ने दो घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।

बता दें कि एमएलसी का पैतृक निवास आरसी मिशन थाना क्षेत्र के दनियापुर गांव में है। जाम को देखकर शिक्षक विधायक ने आरसी मिशन के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र पाठक को बुलाया। उनके आने में कुछ देर हो गई। इस पर शिक्षक विधायक ने डीएम को भी बताया।

बाद में वहां पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ने रौसरकोठी से दनियापुर तक यातायात व्यवस्था के लिए दो पुलिस कर्मियों की 24 घंटे ड्यूटी लगाने का आश्वासन देकर शांत किया। शिक्षक विधायक ने बताया कि लालबाग से रौसरकोठी और हाईवे तक सड़क पूरी तरह से जर्जर है।

चीनी मिल प्रबंधन भी इस कारण लगने वाले जाम से निपटने के लिए कुछ नहीं कर रहा, न ही वाहनों का रास्ता सही से तय कर रहा। वहीं आम लोगों को भारी कठिनाई होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed