फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Road dug to lay sewer line, people imprisoned in homes

एमनजई जलालनगर में सीवर लाइन डालने को खोदी सड़क, घरों में कैद हुए लोग

Tue, 21 Jun 2022 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Road dug to lay sewer line, people imprisoned in homes
एमनजई जलालनगर की चक्की वाली गली में खोदी गई सड़क - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। शहर में मोहल्ला एमनजई जलालनगर में सीवर लाइन डालने का काम शुरू हुआ है। इसके लिए मोहल्ले में गलियों की सड़कें खोदी गई हैं। इससे लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

मोहल्ले की चक्की वाली गली में दो दिन पहले ही सीवर लाइन डालने के लिए खोदाई की गई थी। खोदाई करने पर मिट्टी निकालकर छोड़ने के बाद गली में पैर रखने भर की जगह भी नहीं बची है। घरों के दरवाजों के सामने मिट्टी के ढेर लगने और गड्ढा होने की वजह से निकलना बैठना भी मुश्किल हो गया है। किसी को आवश्यक कार्य होने पर भी घर के बाहर नहीं जा पा रहा। इसमें सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं को हो रही है।
विज्ञापन

इस गली में रहने वाले डॉ. शरीफ ने बताया कि सीवर लाइन डालने के लिए दो दिन पहले खुदाई हुई थी, उसके बाद से घर से निकलना भी मुश्किल है। किराना व्यापारी सुरेंद्र ने बताया की गली की सड़क को खोदे जाने से उनकी दुकानदारी भी ठप हो गई है। ग्राहक नहीं आ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ले में ही रहने वाले डॉ. रजनीश ने बताया कि चक्की वाली गली ही नहीं, पूरे मोहल्ले का ही यह हाल है। सीवर लाइन डालने को मोहल्ले की सभी गलियों को खोदा जा रहा है। जिसकी वजह से दिक्कत हो रही है। वाहन चालकों को सबसे ज्यादा समस्या है। जल्द से जल्द कार्य को पूरा कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed