फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Road condition in cantonment area may improve by March

Shahjahanpur News: मार्च तक सुधर सकती है छावनी क्षेत्र में सड़कों की स्थिति

Tue, 05 Dec 2023 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 05 Dec 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Road condition in cantonment area may improve by March
क्षतिग्रस्त हो चुका छावनी क्षेत्र में ​स्थित महाराणा प्रताप मार्ग । संवाद
शाहजहांपुर। छावनी क्षेत्र में सड़कों के गड्ढे पिछले कई वर्षों से वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। यहां की सड़कों पर वाहनों की गति बढ़ने के बजाय कम हो जाती हैं। इनकी मरम्मत या निर्माण कार्य नहीं हो रहा था। अब नए साल में मार्च तक सड़कों की स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

ओसीएफ के अस्पताल से वीर अब्दुल हमीद पार्क होकर पुवायां रोड में मिलने वाला महाराणा प्रताप मार्ग पूरी तरह से खस्ताहाल है। मार्ग पर इतने बड़े गड्ढे हैं कि वाहनों के पलटने का डर बना रहता है। बावजूद इस मार्ग की मरम्मत या निर्माण कार्य नहीं हुआ। हालांकि इसके लिए छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष और नामित सदस्य अवधेश कुमार दीक्षित तथा गजेंद्र गंगवार द्वारा कई बार सेना के अधिकारियों को पत्र लिखकर मार्ग को ठीक कराने की मांग रख चुके हैं। अब जाकर सेना के अधिकारियों ने मार्ग का निर्माण किए जाने के संकेत दिए हैं। उनके अनुसार मार्च की शुरुआत में ही कार्य शुरू हो सकता है। इसके लिए धनराशि की मांग की गई है। 15 से 20 लाख रुपये की लागत इस मार्ग के निर्माण में आएगी। इसके आवंटित होने के बाद टेंडर की प्रक्रिया पूरी कराकर निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा ओसीएफ इस्टेट स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से शॉपिंग कॉम्लेक्स की दुकानों तक सड़क भी काफी क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे निर्माणी के अधिकारियों व कर्मचारियों का आना-जाना रहता है। इस सड़क का निर्माण भी कराया जाएगा। इसको लेकर एमईएस के सहायक दुर्गा अभियंता संदीप सैधा ने पुष्टि की है। उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान समय में प्लांट बंद होने के कारण निर्माण कार्य शुरू होना संभव नहीं है। मार्च में प्लांट चालू हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीसी कार्यालय से मऊ खालसा वाली रोड बनवाएगा लोनिवि
- छावनी क्षेत्र में ही एनसीसी कार्यालय से मऊ खालसा के लिए रोड जाती है। इस रोड का निर्माण लोक निर्माण विभाग की ओर से होने की संभावना है। इसको लेकर सेना के अधिकारियों से बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed