फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Road accident

सामान उतार रहे युवक की बस चलने से कुचलकर मौत

Wed, 17 Nov 2021 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Road accident
जलालाबाद के मुख्य चौराहे के पास बस को घेरे खड़े लोग । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। जलालाबाद के सरैंया मोड़ के पास मंगलवार शाम रोडवेज बस से सामान उतार रहा युवक बस के अचानक चल देने से पहिये के नीचे आ गया। युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने हादसे के बाद भाग रही बस को मुख्य चौराहे पर पकड़ लिया। चालक को पीटकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इस दौरान हाईवे पर काफी देर तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

जलालाबाद के मोहल्ला जमदग्नि नगर निवासी सत्यप्रकाश का 18 साल का बेटा प्रिंस सक्सेना अपनी चाची सोनी को उनके मायके पीलीभीत से लेकर घर लौट रहा था। वे दोनों रोडवेज की पीलीभीत डिपो की बस में सवार थे। बताते हैं कि साथ में सामान ज्यादा होने के कारण प्रिंस ने घर पर फोन करके अपने चाचा अभिजीत को बरेली हाईवे पर सरैंया मोड़ के पास बुलवा लिया। शाम करीब पांच बजे बस सरैंया मोड़ पहुंच गई।
विज्ञापन

बस रुकने पर चाचा-भतीजे सामान उतारने लगे। अभिजीत के अनुसार तभी बस आगे बढ़ाने को लेकर प्रिंस की चालक से बहस हो गई। आरोप है कि चालक ने प्रिंस के नीचे उतरने के दौरान बस आगे बढ़ा दी। इससे प्रिंस नीचे सड़क पर गिर गया और बस का पिछला पहिया प्रिंस के पेट के ऊपर से निकल गया। हादसे का पता लगते ही चालक ने बस दौड़ा दी। वहां मौजूद अन्य लोगों ने बाइक से बस का पीछा करते हुए उसे नगर के मुख्य चौराहे के पास रुकवा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक व परिचालक को पीटने लगे। तभी वहां मौजूद सिपाही पहुंच गए और भीड़ से चालक-परिचालक को बचाते हुए उन्हें कोतवाली लेकर चले गए। बीच रास्ते मे हुई इस घटना से करीब 20 मिनट चौराहे पर अफरातफरी मची रही और हाईवे पर वाहनों की कतारें लग गई। हादसे में घायल प्रिंस को सीएचसी ले जाया गया, परंतु गंभीर हालत की चलते उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां पर थोड़ी देर में प्रिंस की मौत हो गई। प्रिंस ने इसी साल इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। वह दो भाइयों में छोटा था।

घरवालों ने बताया कि करीब छह महीने पहले प्रिंस की मां सुनीता की ददरौल क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई थी। प्रिंस की मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी कमल सिंह ने बताया कि घरवालों की तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

प्रिंस सक्सेना का फाइल फोटो ।

प्रिंस सक्सेना का फाइल फोटो । - फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed