{"_id":"618c16759214095a0a5a31dc","slug":"road-accident-shahjahanpur-news-bly465710397","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में युवक की मौत, शव पोस्टमार्टम को भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में युवक की मौत, शव पोस्टमार्टम को भेजा
विज्ञापन
पुवायां निवासी अभयकांत उर्फ अमित अग्निहोत्री का फाइल फोटो
- फोटो : POWAYAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां। बाइक के सुअर से टकरा जाने से एक युवक गंभीर घायल हो गया। सीएचसी पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। युवक की मौत से परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। मोहल्ला गढ़ी निवासी विनोदकांत अगिनहोत्री का 30 वर्षीय पुत्र अभयकांत उर्फ अमित अग्निहोत्री बुधवार दोपहर बाद बाइक से अपने नए मकान से पुराने मकान पर जा रहे थे।
सीओ आवास के निकट अचानक एक सुअर के रोड पर आ जाने से अमित की बाइक उससे टकरा गई। हादसे में अमित गंभीर घायल हो गए। उनको पुवायां सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिवार के लोग भी पहुंचे। अमित हेलमेट नहीं लगाए थे।
जानकारी पाकर पुलिस सीएचसी पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के अनुसार परिवार के लोग कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अमित की मौत से पत्नी राखी अग्निहोत्री, पिता विनोदकांत, पुत्र अक्षत और पुत्री वैष्णवी का रो रोकर बुरा हाल है।