फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Road accident

नानी के पास रुक गया था बेटा, बच गई जान

Wed, 13 Oct 2021 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
Road accident
मृतक वंदना का फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। राजीव अपनी पत्नी वंदना बेटे नैतिक के साथ रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। दूसरे बेटे शिवम को भी साथ जाना था लेकिन किसी वजह से वह अपनी नानी के पास ही रुक गया। हादसे में राजीव, वंदना और मासूम नैतिक की मौत के बाद शिवम का रो-रोकर बुरा हाल है। शिवम भी अगर साथ होता तो उसके साथ भी अनहोनी हो सकती थी।
विज्ञापन

रोजा क्षेत्र के रेलवे स्टेशन कॉलोनी निवासी राजीव (30), पत्नी वंदना (26), बेटे नैतिक (तीन) और सात वर्षीय बेटे शिवम के साथ पिछले कुछ समय से हरदोई जिले के पिहानी थाना क्षेत्र के गांव झावर स्थित ससुराल में रहने लगे थे। मंगलवार को राजीव पत्नी और बेटे नैतिक के साथ बाइक से हरदोई में रहने वाले किसी रिश्तेदार के घर जा रहे थे।
विज्ञापन

जैसे ही राजीव पिहानी क्षेत्र के करीमनगर तिराहा के पास पहुंचे, तभी बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पिहानी थाने की पुलिस ने राजीव के परिजनों को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव के पिता उत्तर रेलवे में नौकरी करते थे। राजीव रेलवे विभाग में होने वालों ठेकों की देखभाल करते थे। उनके पांच भाई हैं। इनमें भाई बबलू भी ठेकेदारी करते हैं। छोटा भाई संदीप रेलवे में ट्रॉली मैन है। संजीव मेहनत-मजदूरी करता है। सबसे छोटा भाई रोहित दसवीं कक्षा का छात्र है। राजीव शाहजहांपुर में ही रेलवे विभाग में ट्रैक के आसपास पड़ने वाली रोड़ी के ठेकों की देखभाल करते थे। कुछ समय पहले राजीव अपना घर छोड़कर पत्नी और दोनों बच्चों के साथ ससुराल में रहने लगे थे, लेकिन वह ठेकों की देखभाल शाहजहांपुर में करते थे। इसलिए राजीव अपने परिवार से मिलने आता रहता था।

मृतक राजीव का फाइल फोटो

मृतक राजीव का फाइल फोटो- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed